फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On Patriotism: स्काई फोर्स ने भरी उड़ान, बॉलीवुड की ये फिल्में दिलों में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा

Sun, 26 Jan 2025 10:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies On Patriotism: स्काई फोर्स आज रिलीज हो चुकी है। देशभक्ति पर आधारित फिल्म स्काई फोर्स से पहले भी कई फिल्मों में देश के प्रति प्यार और फर्ज का जज्बा बखूबी दिखाया गया, जिसे देखकर हर एक भारतीय गर्व महसूस करता है। आज कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें देश के प्रति सम्मान और जुनून साफ दिखाया दिया।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
आज सिनेमाघरों में देशभक्ति पर आधारित फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में देशभक्ति की भावना को बखूबी दिखाया गया है, जिसमें 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' शामिल हैं। आइए आज आपको उस देशभक्ति भरी फिल्मों के सफर पर ले चलते हैं, जहां हर एक देशवासी गर्व महसूस करता है।
विज्ञापन

2 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स
स्काई फोर्स आज यानी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है, जिसने भारत के पहले हवाई हमले को चिह्नित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
शेरशाह
2021 में फिल्म शेरशाह ऑटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन विष्णुवर्धन और लेखन संदीप श्रीवास्तव ने किया। फिल्म परमवीर चक्र विजेता कप्तान विक्रम बतरा के जीवन पर आधारित है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट ने संयुक्त रूप से किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई है, जबकि कियारा आडवाणी, विक्रम की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका में नजर आईं।

4 of 5
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : सोशल मीडिया
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' एक एक्शन फिल्म है, जो आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित और आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित फिल्म है। यह 2016 में उरी पर हुए हमले पर आधारित फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में कथित तौर पर मेजर विहान शेरगिल की कहानी को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar: अक्षय कुमार का मुंबई अपार्टमेंट बिका, डबल कीमत में हुई बिक्री, नवंबर 2017 में खरीदा था

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर-बॉर्डर 2
1997 में आई फिल्म बॉर्डर को कोई नहीं भुला सकता क्योंकि यह अब एक कल्ट फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से दिखाया गया। अब इस फिल्म का कई सालों बाद दूसरा भाग बॉर्डर 2 आ रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें:
Kanchana 4: कंचना के चौथे भाग में नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्रियां, फिल्म में निभाएंगी मुख्य भूमिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें