Bollywood Movies: गैंगस्टर पर आधारित इन फिल्मों ने न सिर्फ गैंगस्टर दुनिया को पर्दे पर जीवंत किया, बल्कि दर्शकों को उस दौर की सच्चाई से भी रूबरू कराया। क्या आपने इनमें से कोई फिल्म देखी है? कौन सी आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?
बॉलीवुड में गैंगस्टर पर आधारित फिल्में हमेशा से दर्शकों को रोमांचित करती रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन और इमोशन का ऐसा तड़का होता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। आज राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' भी सिनमाघरों में रिलीज हुई है, जो गैंगस्टर पर आधारित है। आइए, नजर डालते हैं पांच ऐसी मशहूर गैंगस्टर फिल्मों पर...
विज्ञापन
2 of 6
मालिक
- फोटो : एक्स
मालिक
आज राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। मालिक एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया।
विज्ञापन
3 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @nfaiofficial
गैंग्स ऑफ वासेपुर
2012 में रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हर किसी को पसंद आई थी। अनुराग कश्यप की यह दो हिस्सों वाली फिल्म कोयला माफिया और गैंग युद्ध की कहानी बयान करती है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋचा चड्ढा जैसे सितारों ने इसे यादगार बना दिया। इसकी वास्तविक कहानी आज भी चर्चा में रहती है।
4 of 6
फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'
- फोटो : सोशल मीडिया
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी है। इसकी कहानी 1970 के दशक के गैंगस्टर सुल्तान मिर्जा और शोएब खान के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी और गाने आज भी लोगों के जेहन में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शूटआउट एट लोखंडवाला
- फोटो : यूट्यूब
शूटआउट एट लोखंडवाला
फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' 1991 में मुंबई के लोखंडवाला में हुई असली पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ पर आधारित है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त के दमदार अभिनय ने इस फिल्म को एक्शन प्रेमियों के बीच मशहूर कर दिया।
'सत्या' फिल्म में मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
सत्या
राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' मुंबई के अंडरवर्ल्ड की एक सच्ची कहानी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के भीकू मात्रे और जे.डी. चक्रवर्ती के सत्या जैसे किरदारों ने इसे क्लासिक बना दिया। यह फिल्म आज भी गैंगस्टर सिनेमा की लिस्ट में शामिल है।