फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 किलो सोने से लेकर 1000 डांसर्स तक, बॉलीवुड के 5 गाने जिन पर पानी की तरह बहाया गया पैसा

Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में बिना गानों के अधूरी सी लगती हैं। फिल्मों के बजट में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि गानों पर कितना खर्च किया जाए जिससे गानों का इम्पैक्ट दर्शकों के जहन में रह जाए। आप यह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि कुछ ऐसे गाने भी हैं जिन पर करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
DEEPIKA PADUKONE - फोटो : BBC
बॉलीवुड के अभी तक के सबसे महंगे गाने की बात करें तो पहले नंबर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का गाना 'घूमर' है। फिल्म के लिए सभी ने बेहद मेहनत की है। दीपिका ने इस गाने के लिए करीब 20 किलो के जेवर पहने हैं वहीं उनके लहंगे में भी सोने और चांदी का इस्तेमाल किया गया जिससे उसका वजन करीब 30 किलो हो गया था। केवल दीपिका के दुपट्टे का वजन ही 4 किलो था। गाने के दौरान सेट को राजसी लुक दिया गया। बैकग्राउंड डांसर्स ने भी जो गहने पहने थे उनमें 400 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया। 400 किलो सोने का मूल्य मौजूदा प्राइस के हिसाब से करीब 11 करोड़ 79 लाख है। वहीं सेट पर किए गए खर्च तो अलग ही हैं। इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।
विज्ञापन

3 of 6
धूम3
दूसरे नंबर पर 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' का 'मलंग' गाना है। इस गाने के निर्माण में 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।  इस गाने को शूट होने में 20 दिन लगे थे और अमेरिका से 200 पेशेवर कलाबाजों को लाया गया था। इस गाने की शूटिंग के लिए रिलायंस स्टूडियो को गाने का सेटअप बनाने के लिए दो महीने से ज्यादा का समय लगा था। गाने में कटरीना कैफ और आमिर खान को ट्रेनिंग देने के लिए कनाडा की कंपनी से ट्रेनर आए थे। इस गाने के लिए आमिर खान को 80 फीट ऊंचाई पर 60 बार से ज्यादा समय तक रहना पड़ा था।

4 of 6
Golmaal Returns
तीसरे नंबर पर 2008 में आई 'गोलमाल रिटर्न्स' का गाना 'ठा करके' है जिसे यादगार बनाने के लिए रोहित शेट्टी ने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किया था। इस गाने के लिए 1000 डांसरों और 180 फाइटर्स को शामिल किया गया था। इसके अलावा गाने में 10 से ज्यादा कारों का भी इस्तेमाल किया गया। इसके कोरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जोधा अकबर
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 2008 में रिलीज हुई 'जोधा अकबर' फिल्म के गाने 'अजीम-ओ-शान-शहंशाह' के लिए ढाई करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इस गाने की शूटिंग 15 दिन में हुई थी। गाने के दौरान कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने 12 सहायकों को रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
devdas
साल 2002 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की 'देवदास' के गाने 'डोला रे' के लिए भारी भरकम सेट लगाया गया था। जिसमें कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी से लेकर सैकड़ों बैकग्राउंड डांसर तक हैं। गाने के सेट पर लाइट का खासा ध्यान रखा गया था। इस गाने में इंडियन क्लासिकल डांस के कई रूपों का इस्तेमाल किया गया था। गाने के एक-एक स्टेप के लिए ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित को कई रिटेक लेने पड़े थे। गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें