फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के सबसे महंगे फिल्म सेट, मेकर्स ने इन फिल्मों के लिए बहाया पानी की तरह पैसा

Tue, 20 Feb 2024 12:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्में बनती हैं। दर्शकों के लिए एक्शन से लेकर रोमांटिक मूवीज तक बनाई जाती हैं। इन फिल्मों को बनाने में कलाकारों के अलावा फिल्म सेट की भी अहम भूमिका होती है। अब तक बनी कई फिल्मों में दर्शकों को भव्य फिल्म सेट देखने को मिल चुके हैं। इसे बनाने में मेहनत के साथ काफी पैसे खर्च भी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाने में मोटी रकम खर्च की गई थी।
Nitish Bharadwaj: नीतीश भारद्वाज के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
मुगल-ए-आजम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुगल-ए-आजम
मुगल-ए-आजम को भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में शामिल किया जाता है। के आसिफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक है, जिसमें दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर ने दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार म्यूजिकल सीक्वेंस 'प्यार किया तो डरना क्या' को फिल्माने के लिए 15 लाख रुपये का सेट तैयार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
देवदास
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास, उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस प्रेम कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए संजय की टीम ने काफी मेहनत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवदास के लिए सेट को डिजाइन करने में नौ महीने लगे थे। इसे बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जानकारी के अनुसार केवल चंद्रमुखी का कोठा बनाने में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

4 of 5
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे वेलवेट
बॉम्बे वेलवेट का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म से निर्देशक, दर्शकों को 60 के दशक वाली मुंबई से रूबरू कराना चाहते थे। यही वजह थी कि इस फिल्म के सेट पर उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया। पूरी फिल्म की शूटिंग श्रीलंका के कोलंबो में की गई थी, जहां अनुराग ने पुराने बॉम्बे को दिखाने के लिए कथित तौर पर करोड़ों खर्च किए जिससे फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। बताया जाता है कि फिल्म का सेट तैयार करने में 11 महीने का समय लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेम रतन धन पायो - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी प्रेम रतन धन पायो की कहानी राज घराने के इर्द गिर्द बुनी गई थी। फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से इसे रॉयल तरीके से पेश करने की कोशिश की गई थी। 90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में सबसे ज्यादा खर्च राजस्थान में विशाल किलों और अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग के लिए किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्माताओं ने करीब 13-15 करोड़ रुपये सेट पर खर्च किए थे।
Manoj Bajpayee: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए 'किलर सूप' स्टार, बोले - मुझे खुद पर संदेह होने लगा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें