फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: छोटा पैकेट..बड़ा धमाका निकली ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मचाया गदर

Tue, 07 Nov 2023 12:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा की दुनिया में इस समय बड़े बजट की फिल्मों का दमखम देखने को मिल रहा है। बड़े-बड़े सितारों से सजी बिग बजट फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। लेकिन इन फिल्म के बीच कभी-कभी छोटे बजट की कुछ फिल्में रिलीज होकर लोगों के दिलों में अपने गहरी छाप छोड़ जाती हैं। इन फिल्मों के ज्यादा प्रचार-प्रसार न किए जाने के बावजूद भी इनकी कमाई सबको हैरान कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित और विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' ने किया है। 'तेजस' के साथ रिलीज होने के बावजूद '12वीं फेल' ने शानदार कारोबार करते हुए कंगना रणौत की इस फिल्म को धोबी पछाड़ दे दिया। '12वीं फेल' के अलावा कई छोटे बजट की फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सबको हैरान कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

2 of 7
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स
पिछले साल रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने ताबड़तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में रही इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था और तमाम आरोपों के बावजूद भी 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी। महज 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 252 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : social media
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
साल 2019 में पाकिस्तान पर उरी हमले का बदला लेने के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ने देश के लिए जोश भर दिया था। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 338 करोड़ रुपये कमाए थे।

4 of 7
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
द केरल स्टोरी
सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने इस साल की शुरुआत में अपने कलेक्शन से बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दी थी। धार्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाती इस फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म महज 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने टिकट खिड़की पर 246 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 7
कहानी - फोटो : social media
कहानी
विद्या बालन स्टारर और सुजॉय घोष निर्देशित 'कहानी' की कहानी देखकर लोग थिएटर में तालियां बजाने पर मजबूर हो गए थे। सभी ने सुजॉय के निर्देशन से लेकर विद्या बालन के अभिनय तक को सलाम ठोका था। इस फिल्म को महज आठ करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
'बधाई हो' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बधाई हो
विभिन्न समाजिक मुद्दों पर फिल्में बानने वाले आयुष्मान खुराना साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' लेकर आए थे। इस फिल्म की कहानी ने सभी को प्रभावित किया था। कैसे एक जवान लड़का अपनी अधेड़ उम्र की मां की प्रेग्नेंसी को अपनाता है, वह देखना काबिले तारीफ था। इस फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। 29 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर 219 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनू के टीटू की स्वीटी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू के टीटू की स्वीटी
कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह स्टारर फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की दोस्ती का रस दिखाने वाली कहानी दर्शकों के दिलों में उतर गई थी। फिल्म में सभी कलाकारों का अभिनय भी दर्शकों को पसंद आया था। कुल मिलाकर यह फिल्म कंप्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज थी, जिसे 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाकर तैयार किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये कमाकर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें