फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: 'पति पत्नी और वो' से लेकर 'गोविंदा नाम मेरा' तक, इन फिल्मों में पत्नी-प्रेमिका के बीच उलझा दिखा हीरो

Fri, 21 Feb 2025 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच उलझे हुए किरदार देखने को मिलते हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'मेरे हस्बैंड की बीवी' नाम की फिल्म में भी मामला प्रेम त्रिकोण का ही है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की दुल्हन' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह हैं। फिल्म में अर्जुन अपनी पूर्व पत्नी और होने वाली पत्नी के बीच असमंजस में नजर आते हैं। बॉलीवुड में इस तरह की कई फिल्में रिलीज हो चुकी है, जिनमें पति अपनी पत्नी और प्रेमिका या फिर दूसरी पत्नी के बीच उलझन में फंसा नजर आता है। ऐसी फिल्मों में अक्सर हास्य, ड्रामा और इमोशन का अच्छा मिश्रण होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में...
Film Pyre: विनोद कापड़ी निर्देशित ‘पायर’ बनीं एशियन सिनेमा कॉम्पिटिशन की ओपनिंग फिल्म, मन को छू लेगी कहानी
विज्ञापन

2 of 6
पति पत्नी और वो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पति पत्नी और वो
इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंंजीता कौर मुख्य भूमिका में थे। संजीव कुमार एक आम आदमी की भूमिका में थे, जो अपनी पत्नी के साथ खुश था, लेकिन एक दिन अचानक उनके जीवन में नई लड़की आ जाती है और उसकी जिंदगी उलझन में फंस जाती है। इस फिल्म में इस विषय को हल्के-फुल्के और हास्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का निर्देशन बी आर चोपड़ा ने किया था। इसी नाम से साल 2019 में भी फिल्म बन चुकी है, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे दिखे थे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था।
Saira Banu: एआर रहमान की पूर्व पत्नी को करानी पड़ी सर्जरी, सायरा बानो के स्वास्थ्य पर आया अपडेट
विज्ञापन

3 of 6
साजन चले ससुराल - फोटो : यूट्यूब
साजन चले ससुराल
फिल्म 'साजन चले ससुराल' में गोविंदा का किरदार एक ऐसे पति का था, जिसे दो शादियां करनी पड़ती है। इसी वजह से वह काफी उलझन में नजर आता है। फिल्म में गोविंदा के साथ तब्बू और करिश्मा कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।

4 of 6
जुदाई  - फोटो : यूट्यूब
जुदाई 
 फिल्म जुदाई में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म के जरिए रिश्तों की जटिलताओं को दर्शकों के सामने पेश किया गया था। फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशन का जबर्दस्त तड़का लगाया गया था। फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था।
विज्ञापन

5 of 6
सैंडविच - फोटो : ट्विटर
सैंडविच
फिल्म 'सैंडविच' में भी गोविंदा का किरदार दो पत्नियों के बीच फंसा नजर आता है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल न दिखा सकी हो, लेकिन टीवी पर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोविंदा नाम मेरा
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल का किरदार एक ऐसे पति का है जो पत्नी और प्रेमिका के बीच उलझा हुआ है। यह फिल्म एक कॉमेडी थ्रिलर थी, जिसमें कंफ्यूजन और इमोशन का मिश्रण था। फिल्म दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें