फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में हुए थे दो इंटरवल

Sat, 16 Mar 2024 03:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा की जब से शुरुआत हुई है, तब से लेकर आज तक इस इंडस्ट्री में सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें से कुछ की चर्चा दुनिया भर में हुई हैं। इस इंडस्ट्री ने दुनिया को कई शानदार फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, शॉर्ट फिल्मों में भी हिंदी सिनेमा आगे रहा है। इस इंडस्ट्री में आमतौर पर फिल्में तीन घंटे की मानी जाती है, जिसे दर्शक काफी आसानी से देख भी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जो चार से पांच घंटे की है। इतनी लंबी होने के बाद भी इन फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आइए आपको इन फिल्मों के नाम बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
मेरा नाम जोकर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा नाम जोकर
राज कपूर के करियर में सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ‘मेरा नाम जोकर’ भी शामिल है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का रनटाइन चार घंटे 15 मिनट है। इसी वजह से जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि दो बार इंटरवल रखा गया था। फिल्म में 28 घंटे हैं। फिल्म की कहानी राजू नाम के जोकर की है।
विज्ञापन

3 of 8
संगम - फोटो : social media
संगम
इस लिस्ट में फिल्म संगम का नाम भी शामिल है। साल 1964 में रिलीज हुई यह फिल्म तीन घंटे 58 मिनट की रही है। फिल्म में राजकपूर, वैजंतीमाला और राजेंद्र कुमार एक साथ नजर आए थे और दोनों के बीच लव ट्राइएंगल दिखाया गया था। लंबी होने के बाद भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था।

4 of 8
एलओसी कारगिल - फोटो : सोशल मीडिया
एलओसी: कारगिल
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेपी दत्ता की एलओसी है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध पर है और ये फिल्म चार घंटे 15 मिनट लंबी है। ये फिल्म अपने समय की सबसे फ्लॉप फिल्म साबित हुई। इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास बताया जाता है और इसकी कमाई 19 करोड़ रुपये ही हुई। सफल कलाकारों की शानदार स्टारकास्ट मिलकर भी इस फिल्म के नहीं बचा सके।
विज्ञापन

5 of 8
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
लगान
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी ‘लगान’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें एक साथ कई सितारे नजर आए थे। आमिर खान, रघुवीर यादव, ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा और राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारों से सजी ये फिल्म तीन घंटे 44 मिनट लंबी है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज पर आधारित है, जिसमें एक गांव का लगान माफ करवाने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं। इस फिल्म को ऑस्कर में भी एंट्री मिली थी।
विज्ञापन

6 of 8
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
गैंग्स ऑफ वासेपुर भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म कही जाती है। निर्देशक अनुराग कश्यप की ये फिल्म पांच घंटे 21 मिनट लंबी थी। कब लोग जानते हैं कि इतनी लंबी फिल्म को रिलीज करने के लिए सिनेमाघरों तक ने मना कर दिया था, जिसके बाद ही इस फिल्म के दो पार्ट में बांटा गया। इतना ही नहीं, फिल्म के कई सीन्स को हटा भी दिया था। फिल्म के दोनों पार्ट को महज तीन महीने के अंतराल में रिलीज कर दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें
मोहब्बतें साल 2000 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जिम्मी शेरगिल, उदय चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, शमिता शेट्टी,  प्रीति झंगियानी और किम शर्मा जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया था। इस फिल्म की समय सीमा तीन घंटे 36 मिनट है। यह फिल्म बॉलीवुड की लंबी फिल्में में से एक मानी जाती है। फिल्म के गाने अपने वक्त पर सुपरहिट रहे थे। 
विज्ञापन

8 of 8
सलाम ए इश्क - फोटो : सोशल मीडिया
सलाम ए इश्क
सलाम ए इश्क में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया था। यह फिल्म भी बॉलीवुड की लंबी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की समय सीमा तीन घंटे 36 मिनट है। इस फिल्म में छह जोड़ियों की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में प्रियंका सलमान की जोड़ी के अलावा, अनिल कपूर जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, अक्षय खन्ना और आयशा टाकिया ने अभिनय किया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें