बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक कृति सेनन ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज मेबेक जीएलएस 600 लग्जरी कार खरीदी है। कृति सेनन को हाल ही में मुंबई में सांताक्रूज में मैडॉक फिल्म्स ऑफिस में अपनी नई कार में देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक,अपनी फिल्म 'मिमी' की सफलता के बाद कृति ने खुद को यह नई कार गिफ्ट की है। बता दें कि कृति इस कार को खरीदने वालीं पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं।
नई कार खरीदने की खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। अपनी कार में फेमस फिल्म निर्माता, दिनेश विजान के ऑफिस पहुंची कृति ने इस दौरान पिंक कलर के स्वेट शर्ट के साथ जींस पहनी हुई थी। इस लग्जरी कार के साथ पोज देते हुए कृति की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रही हैं। बता दें कि इससे पहले बीते दिनों अजुर्न कपूर ने भी 2.43 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस कार को खरीदा था। एक्टर ने कार लेते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।