फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के घर में विराजे गणपति, बॉलीवुड के हर बड़े सेलेब्रिटी ने पहुंचकर टेका माथा

Fri, 14 Sep 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
Bollywood
गणेश चतुर्थी का शोर चारों ओर है ऐसे में महाराष्ट्र में इसका नजारा कुछ और ही होता है। वहां, आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसे बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। ऐसे में मुंबई में बीती शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी बप्पा को घर बुलाने का पूरा इंतजाम कर बड़ी पार्टी रखी और एक बार फिर बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां को उनके घर देखा गया ....इससे पहले आकाश की सगाई में सितारें पहुंचे थे..फोटोज में देखें किस-किस ने दी पार्टी में दस्तक...
विज्ञापन

2 of 14
Bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की जो पत्नी गौरी खान संग इस सेलिब्रेशन में नजर आए। इससे पहले दोनों को सोनम की शादी में एक साथ देखा गया था। बता दें कि शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 14
Bollywood
बॉलीवुड का टाइगर और दबंग खान भी मुकेश के घर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में पहुंचे। उनके साथ उनकी भांजी अलीजा भी मौजूद थीं। बता दें कि सलमान खान फिल्म भारत के शिड्यूल में बिजी हैं और वह 16 सितंबर से मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 12 वीं सीजन होस्ट करने जा रहे हैं।

4 of 14
Bollywood
सेलिब्रेशन में सलमान और शाहरुख के साथ-साथ आमिर खान भी नजर आए। इस बार आमिर के साथ पत्नी किरण नहीं थी। आमिर महाभारत और ठग्स ऑफ हिंदुस्तां जैसी बड़ी फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
Bollywood
बता दें कि यह गणेश चतुर्थी का पहला दिन था जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां पहुंची। वहीं, एक्ट्रेस यामी गौतम को भी यहां देखा गया। यामी को फिल्म विक्की डॉनर समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया है जिसमें ऋतिक के साथ वह फिल्म काबिल में नजर आई थीं।
विज्ञापन

6 of 14
Bollywood
गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर पर मुकेश के घर आरती करने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी पहुंची।
विज्ञापन

7 of 14
Bollywood
इस पार्टी में बड़े ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे स्टार्स भी नजर आए जिसमें हुमा कुरैशी और आथिया चक्रबर्थी को एक साथ देखा गया। बता दें कि आथिया फिल्म सोनाली केबल में एक्टर अली जफर के साथ नजर आई थी।

8 of 14
Bollywood
बात करेंगे बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जो इस बप्पा पार्टी में शरीक हुईं। 

9 of 14
Bollywood
वहीं, दंगल गर्ल फातिमा और सान्या मल्होत्रा भी इस पार्टी में नजर आईं। बता दें क सान्या फिल्म बधाई हो में एक बार फिर नजर आने वाली हैं इसमें उनके साथ एक्टर आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। 

10 of 14
Bollywood
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बच्चे अहान और आथिया भी इस पार्टी में पहुंचे। बता दें कि अहान बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, आथिया फिल्म हीरो से एक्टर सूरज पंचोली संग डेब्यू कर चुकी हैं।

11 of 14
Bollywood
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और अपनी अदाओं से आज भी अपने फैन्स को दिवाना बना देने वाली एक्ट्रेस रेखा भी इस पार्टी में नजर आईं।

12 of 14
Bollywood
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस पार्टी की शोभा बढ़ाई। बता दें कि एक बार फिर रेखा और अमिताभ किसी पार्टी में एक साथ नजर आए हैं। 

13 of 14
Bollywood
फिल्म मेकर करण जौहर भी ऐसी पार्टियों में जाने से चूकते नहीं हैं। करण कुर्ते और पजामी में बहुत बिदांस लग रहे थे। बता दें कि इससे पहले वह मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई में भी ऐसे ही बिंदास लुक में नजर आए थे। 
विज्ञापन

14 of 14
Bollywood
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की। कटरीना इस पार्टी में लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं जिसमें वग काफी सुंदर दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें