सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल एक भी बायोपिक नहीं चली
साल 2022 के पहले सात महीनों में अब तक छह बायोपिक फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। और, इनमें से एक भी फिल्म ऐसी नहीं रही है जिसे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का दर्जा दिया जा सके। इनमें से सिर्फ आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने सौ करोड़ से ऊपर जाकर 129.10 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की लेकिन अपनी लागत के हिसाब से ये फिल्म भी कामयाबी के पैमाने पर औसत ही मानी जा रही है। इसके अलावा सिनेमाघरों तक पहुंची बायोपिक फिल्मों ‘झुंड’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘मेजर’, ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ और ‘शाबाश मिथु’ में से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी।