फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Movies: दहशत और डर के खौफ से कांप जाएगी आपकी रूह, जब देखेंगे ये बॉलीवुड हॉरर फिल्में

Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Horror Films: कंपकंपी, द राजा साब, वीवन (वन फोर्स ऑफ द फोरेस्ट), और भूत बंगला जैसी फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग है। आइए एक नजर डालते है इन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में क्या खास है।
 
विज्ञापन
1 of 5
हॉरर मूवीज - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सभी हॉरर-कॉमेडी फिल्में अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। 'कंपकंपी' की रिलीज के बाद कई और भी हॉरर फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं, जिनका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कंपकंपी' - फोटो : इंस्टाग्राम@tusshark89
कंपकंपी
कंपकंपी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में रहस्य और रोमांच भरा माहौल दिखाया गया है। कहानी में भूत-प्रेत और डरावने किरदारों का जिक्र है, जो दर्शकों को रोमांचित करता है। "कंपकंपी" 2023 की मलयालम फिल्म "रोमंचम" का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है। यह 23 मई, 2025 को रिलीज हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया
द राजा साब
साउथ फिल्म 'द राजा साब' एक एक्शन और ड्रामा से भरी हॉरर फिल्म है। इसमें एक शक्तिशाली किरदार की कहानी दिखाई जाएगी। 'द राजा साब' मारुति द्वारा लिखित-निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित एक आगामी तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। कथित तौर पर इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ी क्लब से कुछ ही दूरी पर है टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’, जानें 17वें दिन का कलेक्शन
 

4 of 5
वीवन - फोटो : इंस्टाग्राम@balajimotionpictures
वीवन (वन फोर्स ऑफ द फोरेस्ट)
फिल्म 'Vvan' प्रकृति और जंगल से जुड़ी कहानी है। 'वीवन', जो जंगल की रक्षा या किसी मिशन को पूरा करता है। इसमें रोमांच, हॉरर और एक्शन का तड़का दिखाई देगा। फिल्म "वीवन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" (Vvan- Force of the Forrest) एक लोक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने परिवार संग बिताया वीकएंड, वेकेशन टूर की शानदार तस्वीरें और वीडियोज कीं शेयर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
भूत बंगला
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक साथ भूल भुलैया, हेरा फेरी और गरम मसाला समेत कई सुपरहिट कॉमेडी-हॉरर फिल्मों में साथ काम किया है। अब वह दोनों फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। प्रियदर्शन निर्देशन की 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कथित तौर पर तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: 'धुरंधर' के सेट से रणवीर सिंह-संजय दत्त का लीक हुआ वीडियो, लुक देखकर याद आया 'पद्मावत' का खिलजी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें