2015 की तिमाही बीतने के बाद बॉलीवुड की मात्र 7 फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाईं। जबकि अब तक करीब 40 के आसपास फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन 7 हिट फिल्मों में से भी तीन पिछले साल के अंत में रिलीज हुई थीं। डालिए एक नजर।
विज्ञापन
पिछली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर चमकीं ये फिल्में
2 of 8
पीके को तो हमेशा याद रखा जाएगा साल के अंत में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 330 करोड़ रुपए कमा कर इतिहास रच डाला। फिल्म की लागत 90 करोड़ थी। यह साल की ऑल टाइम ब्लॉकब्लास्टर साबित हुई।
विज्ञापन
पिछली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर चमकीं ये फिल्में
3 of 8
अनुष्का शर्मा ने बतौर निर्माता 'एनएच10' का निर्माण किया 21 करोड में बनी यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का व्यवसाय कर गई।
पिछली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर चमकीं ये फिल्में
4 of 8
हैदर 40 करोड़ में बनी और बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ कमा गई। यह फिल्म पिछले साल के अंत में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
पिछली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर चमकीं ये फिल्में
5 of 8
यशराज फिल्म की छोटे बजट की फिल्म 'दम लगा के हइशा' ने सबको चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ की कमाई कर डाली। जबकि इसकी लागत 13 करोड़ के आसपास थी।
विज्ञापन
पिछली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर चमकीं ये फिल्में
6 of 8
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर 26 करोड़ में बनी और बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर गई। इसी साल रिलीज हुई फिल्मों में यह अब तक की सबसे कामयाब फिल्म है।
विज्ञापन
पिछली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर चमकीं ये फिल्में
7 of 8
ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' ने बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ की कमाई की। हालांकि यह सेमी हिट ही मानी गईर क्योंकि फिल्म का बजट 140 करोड़ था