फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ने क्यों मांगी माफी, कैसे मुश्किल में पड़ी बेयर ग्रील्स की जान, मनोरंजन जगत की 5 खबरें

Sat, 31 Aug 2019 07:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी- बेयर ग्रील्स, निक-प्रियंका और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड कभी रुकता नहीं है और न ही रुकती हैं उसकी खबरें। दरअसल हर मिनट बॉलीवुड से कोई  न कोई खबर सामने आती रहती है। कभी कोई अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ जाता है तो कभी कोई अपने किसी बयान से। ऐसे ही इस अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार सुर्खियों में हैं। इस रिपोर्ट में देखें बॉलीवुड जगत की छोटी-छोटी मगर मोटी पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter
गुड न्यूज की बदली रिलीजिंग डेट
करीना कपूर खान और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार है और अब इस इंतजार में बढ़ोत्तरी हो गई है। दरअसल गुड न्यूज की रिलीजिंग डेट बदल दी गई है। पहले फिल्म जुलाई से सितंबर खिसकी थी और अब सितंबर से खिसककर 27 दिसंबर हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स - फोटो : ANI
मुश्किल में थी बेयर ग्रील्स की जान
मैन वर्सेज वाइल्ड से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले बेयर ग्रील्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत महासागर में एक द्वीप पर टीवी शो 'ट्रेजर आइलैंड विद बेयर ग्रिल्स' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक मधुमक्खी ने डंक मार दिया। पहले तो बेयर ने इसे अनदेखा करते हुए शूट जारी रखा लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो फिर उनको डॉक्टर्स के पास ले जाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है, गौरतलब है कि साल 2008 में बेयर ग्रील्स को मधुमक्खियों के डंक से गंभीर एलर्जी की बात बता चली थी।

4 of 6
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इवेंट छोड़ बिना किसी को बताए चली गईं नोरा फतेही
एक वक्त पर नोरा फतेही और अंगद बेदी के इश्क के चर्चे आम थे। लेकिन फिर दोनों में दूरी हो गई और अंगद ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी कर ली। ऐसे में एक इवेंट के दौरान जब नोरा के सामने अंगद और नेहा आए तो नोरा बिना किसी को बताएं इवेंट से चली गईं। दरअसल स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के महीम बीच पर चल रहे सफाई अभियान में नोरा शामिल थीं। लेकिन लेकिन इस बीच नोरा के एक्स-बॉयफ्रेंड अंगद बेदी और उनकी पत्नी नेहा धूपिया भी वहां पहुंचे तो नोरा नोरा इवेंट ऑर्गेनाइजर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर को बिना बताए इवेंट से चली गईं। 
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
बॉलीवुड के शहंशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की।  फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'न जानें क्यों आज मन में आया तो यह तस्वीर छाप दी। इसलिए अगर किसी को आपत्ति हुई तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।' बात इस फोटो की करें तो अमिताभ काफी कूल नजर आ रहे हैं।  पीले सूट, नीले गॉगल्स और ब्लू मफलर के साथ अमिताभ बच्चन का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
भाई की बेटी संग घूमने निकले निक-प्रियंका
सोशल मीडिया पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ एक बच्ची भी नजर आ रही है। बता दें कि निक जोनस के भाई केविन जोनस की बेटी एलेना हैं। फोटोज में  प्रियंका, निक और केविन की बेटी के अलावा निक के पिता और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। वहीं बात प्रियंका के लुक की करें तो वे ग्रीन आउटफिट और मिनिमल मेकअप में नजर आईं।

पढ़ें: किसी ने नाइटी तो किसी ने बिकिनी में दिखाया बेबी बंप, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें