फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Gossips: जब महज 13 साल की उम्र में मां बन गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत से जुड़ा है यह दिलचस्प किस्सा

Thu, 29 Sep 2022 06:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया लोगों के बीच अक्सर चर्चा में बनी रहती है। फिल्मी गलियारों में ऐसे कई किस्से और कहानियां मौजूद हैं, जिन्हें हर कोई जानता होगा। लेकिन कुछ किस्से ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद ही कभी किसी ने सुना हो।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी, रजनीकांत - फोटो : amar ujala
चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अमर उजाला शुरू कर रहा है एक खास सीरीज बॉलीवुड गॉसिप्स, जिन्हें पढ़कर आप न सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इस खास सीरीज की पहली कड़ी में पेश है श्रीदेवी की जिंदगी का वह पहलू, जब वह 13 साल की उम्र में मां बन गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी, रजनीकांत - फोटो : Social media

इस बार हम बात कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री पहली महिला सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 'चांदनी' कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने लंबे करियर में कई फिल्में और किरदार निभाए हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अभिनेत्री के जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब वह मात्र 13 साल की उम्र में मां बन गई थीं। 

विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी - फोटो : Social media
सुनने में अजीब और हैरान करने वाला यह किस्सा साल 1960 का है, जब बालचंदर के द्वारा निर्देशित फिल्म 'मंदरू मुदिचू' रिलीज की गई थी। महज 4 साल की उम्र चार में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं श्रीदेवी ने इस फिल्म में बेहद खास किरदार निभाया था। यही वह फिल्म है , जिसके लिए एक्ट्रेस 13 साल की उम्र में मां बनी थीं। दरअसल, अभिनेत्री ने इस फिल्म में एक सुपरस्टार की मां का किरदार निभाया था।

4 of 5
श्रीदेवी, रजनीकांत - फोटो : Social media

फिल्म में श्रीदेवी ने कम उम्र की होने के बाद भी एक वयस्क महिला का किरदार निभाया था। खास बात यह है कि फिल्म में श्रीदेवी ने खुद से 12 साल बड़े अभिनेता की सौतेली मां का किरदार निभाया था। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि खुद साउथ इंडस्ट्री के महानायक रजनीकांत थे। इस फिल्म के दौरान जहां रजनीकांत की उम्र 25 साल थी तो वहीं अभिनेत्री श्रीदेवी महज 13 साल की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी - फोटो : Social media

इतनी ही नहीं फिल्म के लिए अभिनेत्री ने रजनीकांत से ज्यादा फीस ली थी। इस दौरान जहां श्रीदेवी को 5000 रुपये मिले थे तो वहीं रजनीकांत ने उस समय 2000 रुपये चार्ज किए थे। इस फिल्म के बाद दोनों की कलाकारों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। उन्होंने अपने करियर में करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान जब अभिनेता रजनीकांत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी तो एक्ट्रेस श्रीदेवी ने उनके लिए व्रत भी रखा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें