फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Gossips: इस फिल्म के लिए करीना ने महज दो घंटे में बदले थे 130 जोड़ी कपड़े,बना डाला था यह खास रिकॉर्ड

Fri, 30 Sep 2022 06:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अमर उजाला शुरू कर रहा है एक खास सीरीज बॉलीवुड गॉसिप्स, जिन्हें पढ़कर आप न सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इस खास सीरीज की दूसरी कड़ी में पेश है करीना कपूर की जिंदगी का वह पहलू, जब महज दो घंटे में एक्ट्रेस ने 130 ड्रेस पहन ली थी। 

 

विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : Social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा करीना कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर बेबो रील ही नहीं रियल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश रहती हैं। वह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपनी स्टाइलिंग और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में रहने वाली करीना इस मामले में रिकॉर्ड तक कायम कर चुकी हैं। दरअसल, करीना से जुड़ा यह एक ऐसा किस्सा भी है, जिसे सुन शायद आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : Social media
हर फिल्म में अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री करीना कपूर सिर्फ दो घंटे 100 से ज्यादा ड्रेसेस पहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। दरअसल, बात साल 2012 की है, जब अभिनेत्री की फिल्म हीरोइन पर्दे पर आई थी। इस फिल्म के दौरान एक्ट्रेस ने 20-30 नहीं बल्कि कुल 130 ड्रेसेस पहने का कीर्तिमान बनाया था। मधुर भंडारकर की इस फिल्म कई बड़े डिजाइनर्स की 130 ड्रेस पहनी थी। इस फिल्म से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा भी है, जिसके बारे में खुद फिल्म के निर्देशक ने बताया था।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : Social media

एक बार फिल्म के बारे में खुलासा करते हुए मधुर भंडारकर ने बताया था कि हीरोइन फिल्म में जितना पैसा उन्होंने करीना के कपड़ों पर खर्च किया था, उससे भी कम बजट में उन्होंने अपनी फिल्म चांदनी बना ली थी। इस फिल्म में करीना कपूर की स्टाइलिंग और उनके आउटफिट भी खूब चर्चा हुई थी। एक्ट्रेस ने इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े डिजाइनर्स की 130 ड्रेसेस पहनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Social media

फिल्म की बात करें तो साल 2012 में आई ये फिल्म चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया के काले सच पर आधारित है। फिल्म में ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध में छिपी हस्तियों के पर्दे की पीछे की जिंदगी दिखाया गया है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन इसके गाने लोगों के बीच काफी मशहूर हुए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें