फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलन से कटरीना कैफ तक, 'विदेशी' हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

Sat, 21 Nov 2020 06:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हेलन, जैकलीन, कटरीना - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने अभिनय के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं हिंदी फिल्मों में कई ऐसी अभिनेत्रियां आई हैं जो भारत में पैदा तो नहीं हुईं, लेकिन यहां आकर उन्होंने खूब नाम कमाया। इनमें से कई अभिनेत्रियां पड़ोसी मुल्कों से आई हैं तो कुछ यूरोपीय देशों से भी, ऐसे में इस पैकेज में हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो विदेशी हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपना सिक्का जमाया।
विज्ञापन

2 of 6
हेलेन - फोटो : social media
हेलन 
हेलन का पूरा नाम हेलन रिचर्डसन है। वो म्यांमार (तब बर्मा) में पैदा हुई थीं और फिर भारत आईं। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उनका परिवार भारत में आ गया था। हेलन ने पहले कुछ फिल्मों में कोरस डांसर का काम किया। फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' से उन्हें कामयाबी मिली और ये गाना बेहद मशहूर हुआ। शोले, डॉन, तीसरी मंजिल जैसी कई फिल्मों में उन पर फिल्माए गाने सुपरहिट रहे।
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
ब्रिटेन से आईं कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है, उनकी शुरुआत भले ही बूम जैसी फ्लॉप फिल्म हुई हो लेकिन जल्द ही नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, धूम-3 और जब तक है जान जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने सफलता का स्वाद चखा।

4 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस के पिता श्रीलंकाई हैं और मां मलेशिया की, जैकलीन 2006 की 'मिस यूनिवर्स श्रीलंका' बनीं। इसके बाद जैकलीन ने अपने करियर की शुरुआत की 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अलादीन' के साथ। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिर 'रेस 2', 'मर्डर- 2', 'हाउसफुल- 3' और 'किक' जैसी फिल्मों से जैकलीन को सफलता मिली।
विज्ञापन

5 of 6
Nargis Fakhri - फोटो : amar ujala mumbai
नरगिस फाकरी
नरगिस के पिता पाकिस्तानी हैं और मां चेक रिपब्लिक की, नरगिस ने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' के साथ हिन्दी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। रॉकस्टार के बाद नरगिस 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो' और 'ढिशुम' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल में हुआ था। वो पढ़ने के लिए दिल्ली आईं थी, उनकी 1989 में रिलीज हुई 'फेरी बथौला' पहली नेपाली फिल्म थी। लेकिन सुभाष घई की हिंदी फिल्म 'सौदागर' से वो भारतीय हिंदी फिल्म प्रेमियों के जहन में बस गईं। 'खामोशी', 'अग्नि साक्षी' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्मों के साथ वो 90 के दशक की एक कामयाब अभिनेत्री बनीं।

पढ़ें: अपनी रील लाइफ मां को डेट कर चुके हैं ये सितारे, सिद्धार्थ शुक्ला पड़ गए थे सास के प्यार में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें