फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 9 हीरोइनों की किस्मत थी बेहद खराब, पहली ब्लॉकबस्टर देने के बाद ही हो गईं गायब

Tue, 18 Dec 2018 10:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Bollywood flop Actress - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की ये वो हीरोइनें हैं जिन्होंने या तो एक ही फिल्म की या सिर्फ पहली फिल्म में ही कामयाब हो पाईं। आज तक उन्हें उनकी सालों पहले आई डेब्यू फिल्म के लिए ही याद किया जाता है क्योंकि उसके बाद तो वे लगातार फ्लॉप ही होती रहीं या बॉलीवुड ही छोड़ कर चली गईं।
विज्ञापन

2 of 10
gayatri singh - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान के साथ फिल्म स्वदेश से डेब्यू करने वाली गायत्री सिंह की वो पहली और आखिरी फिल्म थी। गायत्री को उस फिल्म में बहुत पंसद भी किया गया था लेकिन गायत्री ने उसके बाद कोई दूसरी फिल्म करने के बजाए शादी करना बेहतर समझा। हाल में वे ऋितिक रोशन कू पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ लॉस एंजलेस में घूमती दिखी थीं। दोनों पक्की सहेलियां हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Gracy Singh
ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वे 2-3 फिल्मों में तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। अब वे छोटे पर्दे पर मां संतोषी का रोल कर के काम चला रही हैं। 

4 of 10
संदली सिन्हा - फोटो : file photo
तुम बिन फिल्म से डेब्यू करने वाली संदली सिन्हा को उनकी खूबसूरती के लिए बहुत जाना जाता था। उन्होंने कुछ फिल्में भी कीं लेकिन तुम बिन के अलावा कोई नहीं चली। आखिरकार उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और आज कल कहां हैं, इसकी किसी को खबर नहीं है।
विज्ञापन

5 of 10
Hazel Crowney - फोटो : amar ujala
फिल्म मेरा पहला पहला प्यार से शुरुआत करने वाली हेजल क्राउनी फिल्में करने से पहले एल्बम गानें करती थीं और हिट भी रही थीं। उम्मीद थी कि उनका फिल्मी करियर भी चल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो आखिरी बार पर्दे पर 2013 में फिल्म 'वंस अवॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के एक आइटम गाने में ही दिखी थीं।
विज्ञापन

6 of 10
divya khosla - फोटो : file photo
गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला बतौर हीरोइन तो नहीं चलीं लेकिन निर्देशक के तौर पर सफल होने की उनकी पूरी कोशिश है। उन्होंने फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल किया था जिसके लिए उनके याद किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने फिल्म यारियां से बतौर निर्दशक डेब्यू किया लेकिन वो भी नहीं चली। हाल ही में उनकी दूसरी बनाई फिल्म सनम रे रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने आईटम डांस भी किया है।
विज्ञापन

7 of 10
preeti jhangiani - फोटो : file photo
फिल्म मोहब्ब्तें में यूं तो तीनो नई हीरोइनों को पसंद किया गया था लेकिन प्रीति झंगयानी को उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते चर्चा मिली थी। अफसोस कि प्रीति उसके बाद किसी सफल हिंदी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। कुछ ही दिन पहले वे फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स में इस रूप में दिखी थीं। उम्र का असर साफ दिख रहा था।
 

8 of 10
sneha ullal - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म लकी में डेब्यू कर के धूम मचा दी थी. उम्मीद थी कि इनका करियर तो हिट होना तय है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने लकी के बाद सलमान के भाई के साथ फिल्म आर्यन की लेकिन वो भी नहीं चली। हाल ही में वे सलमान की बहन अर्पिता की गोदभराई में पहुंची थीं। इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्में भले ही न मिलें लेकिन सलमान से दोस्ती अभी भी है।

9 of 10
सलमान और भाग्यश्री - फोटो : file photo
सलमान के साथ ही भाग्यश्री ने भी फिल्म मैंने प्यार किया से शुरुआत की थी और बहुत हिट भी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्में तो बहुत मिलीं लेकिन उतनी सफलता नहीं जितनी पहली फिल्म से मिली थी। भाग्यश्री ने दो साल पहले छोटे पर्दे पर भी वापसी की थी। हाल ही में वे राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने जयपुर गई थीं। दाई तरफ वाली वहीं की तस्वीर है।
विज्ञापन

10 of 10
भूमिका चावला - फोटो : file photo
पहली ही फिल्म तेरे नाम में सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका भूमिका चावला को भी मिला था।  इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार जैसे सितारों साथ भी फिल्म की लेकिन वो पहचान दोबारा नहीं मिल पाई जो पहली फिल्म ने दिलाई थी। इसके बाद तो भूमिका कहीं खो ही गईं। उन्होंने आखिरी हिंदी फिल्म 2007 में की थी। अब खबर है कि वे एम एस धोनी पर बन रही बायोपिक से वापसी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें