बॉलीवुड के लिए साल 2022 बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है। जनवरी से लेकर अब तक कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकार भी इस साल कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं। इन सितारों की फिल्मों के फ्लॉप होने के पीछे का कारण बायकॉट ट्रेंड को माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों लगभग हर हिंदी फिल्म के बहिष्कार की मुहिम चल रही है। इस बीच आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रिलीज के वक्त बहुत विरोध किया गया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर जरा भी देखने को नहीं मिला।