जैकी भगनानी ,यंगिस्तान
भारतीय राजनीति के 'पोस्टर ब्वॉय' कहे जाने वाले राहुल गांधी का बॉलीवुड से भी नाता रहा है। सीधे तौर पर न सही, मगर कई फिल्मों के किरदार उनसे प्रेरित हैं। जैकी भगनानी स्टारर फिल्म 'यंगिस्तान' भी उनमें से ही एक है। साल 2014 के आम चुनाव से ठीक पहले रिलीज हुई इस फिल्म में जैकी भगनानी ने एक ऐसे नेता का किरदार निभाया था जो विदेश में अपने सपने जी रहा था मगर पिता की अचानक मौत होने की वजह से चुनाव लड़ना पड़ा और वह प्रधानमंत्री बन गया।
हालांकि, मेकर्स ने इस बात से इंकार किया कि फिल्म राहुल गांधी से प्रेरित है। मगर जिस तरह राहुल गांधी को उनकी पार्टी ने 'युवा नेता और युवाओं का नेता' और प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत रखने वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया, ठीक वैसे ही फिल्म के लीड किरदार को भी पेश किया गया था।
विज्ञापन
2 of 4
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, राजनीति
प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' को वैसे तो मॉडर्न महाभारत के तौर पर पेश किया गया। मगर गौर से देखने पर फिल्म के किरदारों में देश की 'फर्स्ट फैमिली' गांधी परिवार के सदस्यों की छाप महसूस होती है। कटरीना का किरदार जहां सोनिया गांधी से प्रेरित लगा। तो वहीं कई मौकों पर रणबीर कपूर में राहुल गांधी की छवि दिखी। फिल्म में रणबीर कपूर ने भी एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखता है, विदेशी महिला से अफेयर रहता है और वक्त आने पर पार्टी की अंदरूनी कलह सुलझाने से लेकर चुनाव की रणनीति बनाने तक में अहम योगदान देता है। राहुल गांधी को भी इसी तरह प्रोजेक्ट किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
Arjun Mathur
अर्जुन माथुर, द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग जारी है। फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं। इस फिल्म में भी राहुल गांधी का किरदार है। एक्टर अर्जुन माथुर फिल्म में कांग्रेस अध्यक्ष का किरदार निभाते नजर आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक
पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह पीएम मोदी की जिंदगी पर भी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में परेश रावल लीड रोल में होंगे। हालांकि, फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है, ना ही इसकी कास्टिंग से जुड़ी कोई जानकारी दी गई है। इस फिल्म को 2019 के आम चुनाव से पहले रिलीज किए जाने की खबर है। संभव है कि इस फिल्म में भी राहुल गांधी या उनसे प्रेरित कोई किरदार हो। खबर है कि परेश रावल इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।