फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी के जीवन पर बनी पांच फिल्में जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े

Mon, 02 Oct 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 7
Gandhi Ji
मोहनदास करमचंद गांधी पर बॉलीवुड में कई एंगल से फिल्में की गई। जिसमें देश की स्वतंत्रता के लिए लड़े गए आंदोलनों को बखूबी दिखाया गया है। 
विज्ञापन

'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी,

2 of 7
Gandhi Ji
फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948 ने गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को दा गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी और लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।  
विज्ञापन

फिल्म 'गांधी' 

3 of 7
Gandhi Ji
बता दें कि गांधी जी पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा मूवी थी जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया और बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेदमी अवार्ड' मिला था।   

'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' 

4 of 7
Gandhi Ji
गांधी जी पर बनी फिल्म 'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' थी जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस फिल्म से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवार्ड हासिल हुआ था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवार्ड मिला। 
विज्ञापन

'मैंने गांधी को नहीं मारा'

5 of 7
Gandhi Ji
2005 में आई गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में अनुपम खेर ने जबरदस्त अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी सराहा गया था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 
विज्ञापन

'गांधी, माई फादर' 

6 of 7
Gandhi Ji
बॉलीवुड में गांधी जी को लेकर उनके जीवन के एक-एक पहलू को दिखाने का भरसक प्रयास किया गया है। इस कड़ी में गांधी जी पर बनी एक और फिल्म 'गांधी, माई फादर' में गांधी और उनके बड़े बेटे के जीवन पर रोशनी डालने की कोशिश की गई। फिल्म में अक्षय खन्ना ने बहुत जानदार एक्टिंग की है। फिल्म गांधी जी और उनके बड़े बेटे हरिलाल गांधी के संबंधों के इर्द गिर्द घूमती रही। फिल्म को फिरोज अब्बास खान ने डायरेक्ट किया था और 3 अगस्त 2007 में फिल्म को रिलीज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'लगे रहो मुन्ना भाई' पढ़ाया गांधीगिरी का पाठ

7 of 7
Gandhi Ji
गांधी जी पर बनने वाली अब तक की सबसे पॉपुलर फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने गांधी जी की अहिंसावादी छवि को पेश किया और लोगों को गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया। फिल्म 2006 में बनी था और डायरेक्टर राज कुमार हिरानी ने फिल्म को बारिकी से बनाया था। फिल्म ने संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ-साथ बमन ईरानी ने अपने किरदार में दम डाला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद 2016 में फिल्म 'गांधीगिरी' आई जिसे सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ओम पुरी और संजय मिश्रा थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें