बॉलीवुड में कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिलती। यहां सैकड़ों लोग रोज अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन उनमें से किसी एक को ही मौका मिल पाता है। कभी-कभी तो हाथों से मिली सफलता भी छूट जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के साथ भी। बीमारी की वजह से उनका फिल्मी करियर खराब हो गया। लेकिन चंद्रचूड़ सिंह के छोटे भाई ने फिल्मों में विलेन बनकर ऐसा कमाल किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। आज चंद्रचूड़ सिंह का ये भाई सिनेमा का उभरता हुआ सितारा है।