बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर अक्सर लड़कियां सोचती हैं कि आखिर इनकी सुंदरता का राज क्या है । तो हम आपको बता दें कि हर एक्ट्रेस सुंदर नहीं होती, उन्हें कैमरे पर खूबसूरत दिखाने के पीछे उनके मेकअप आर्टिस्ट का हाथ होता है । आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताते हैं जो नॉर्मल दिखने वाली हीरोइनों को भी जन्नत की हूर बनाने की काबीलियत रखता है ।
विज्ञापन
2 of 8
vardan nayak
बॉलीवुड में जो शख्स हीरोइनों को ग्लैमरस लुक देने का काम करता है उसका नाम है 'वरदान नायक' । वरदान से मेकअप करवाने के लिए हीरोइनें तरसती हैं । वो हर एक्ट्रेस की लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं । वरदान मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
vardan nayak
वरदान हीरोइनों को सेट पर और प्रमोशन इवेंट के लिए तैयार करते हैं । आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक वरदान के काम की दीवानी हैं । ये सभी एक्ट्रेस वरदान की रेगुलर क्लाइंट हैं ।
4 of 8
vardan nayak
एक्ट्रेस ही नहीं अंबानी परिवार की महिलाओं को सजाने का काम वरदान का ही है। हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा को भी उनकी सगाई के लिए वरदान ने ही तैयार किया था।
विज्ञापन
5 of 8
vardan nayak
वरदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है । वरदान का लाइफ स्टाइल भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है । वरदान कई फिल्मों में मेकअप हेड की भूमिका निभा चुके हैं ।
विज्ञापन
6 of 8
vardan nayak
फिल्म 'संजू' में सितारों को उनका लुक देने का श्रेय भी वरदान को जाता है। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' और उसके प्रमोशन के लिए वरदान ने ही तैयार किया था।
विज्ञापन
7 of 8
vardan nayak
बता दें कि वरदान बड़े-बड़े बिजनेसमैन के घर में होने वाली शादियों में दुल्हन का मेकअप भी करते हैं । वरदान नायक की एक ऑफीशियल साइट भी है । इस साइट में मौजूद जानकारी के मुताबिक, वरदान मेकअप करने के लिए 1 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं ।
अगर मुंबई में ही क्लाइंट को तैयार करना तो 50 हजार रुपए लेते हैं । अगर शहर से बाहर जाना है तो 1 लाख रुपए चार्ज करते हैं । वरदान के साथ उनकी पूरी टीम जाती है । वरदान करीब 17 साल से इस प्रोफेशन में हैं ।