आज Kiss Day है और इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के पॉपुलर किस सीन के बारे में बताते हैं । 'चुंबन' का चलन तो बॉलीवुड में शुरुआती दौर से रहा है। हीरो-हीरोइन के बीच प्यार को दर्शाने के लिए कई तरह के प्रतीकात्मक चीजों का प्रयोग किया गया जैसे बगिया में दो फूलों का आपस में मिलना, उन पर तितली का आकर बैठना, दो पक्षियों का चोंच लड़ाना।
बॉलीवुड के चुंबन की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। चुंबन का नाम आते ही बॉलीवुड के वो तमाम लिपलॉक जहन में घूम जाते हैं जिन्होंने चर्चा बटोरी। देविकारानी से लेकर इमरान हाशमी तक हर अदाकार ने परदे पर चुंबन को सार्थक बना दिया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड में अब तक के सबसे बोल्ड चुंबन।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Devika Rani
हिमांशु राय और देविका रानी (1933)
हिन्दी सिनेमा के शुरुआती दौर में ऑन स्क्रीन 'किस' करना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। हालांकि हिमांशु राय और देविका रानी ने इस काम को कर दिखाया। फिल्म 'कर्मा' में दोनों एक दूसरे को स्मूच करते दिखे।
विज्ञापन
3 of 11
डिंपल कपाड़िया
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया (1973)
फिल्म 'बॉबी' ने युवा प्रेम को काफी बढ़ावा दिया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर बेहद खूबसूरत डिंपल कपाड़िया को स्मूच करते नजर आए हैं और इसी दमदार किस की वजह से ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
4 of 11
SHASHI KAPOOR
शशि कपूर और जीनत अमान (1978)
फिल्मों को रोमांटिक बनाने में जीनत अमान का काफी हाथ रहा है। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से उन्होंने हीरोइनों को हॉटनेस की एक अलग इमेज दी। इसी फिल्म में शशि कपूर के साथ लिप लॉक ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी।
विज्ञापन
5 of 11
bollywood flashback vinod khanna madhuri dixit
माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना ( 1988)
फिल्म 'दयावान' में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच हुआ 'किस' बॉलीवुड का सबसे मशहूर किस है। खबर तो ये भी थी लोग सिर्फ इस किस के सीन को देखने के लिए ही ये फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन
6 of 11
स्मूच
आमिर और करिश्मा (1996)
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर ने बारिश में भीगते हुए सबसे लंबा किस किया था। इस किस ने बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई थी।
विज्ञापन
7 of 11
कमल हासन
रानी मुखर्जी और कमल हसन (2000)
फिल्म 'हे राम' में रानी मुखर्जी और कमल हसन के बीच हुआ किस अपने आप में काफी सेन्सुअस था। ऑन स्क्रीन दोनों की कैमिस्ट्री ने धूम मचा दी थी।
8 of 11
Mallika Sherawat
मल्लिका शेरावत और हिमांशु मल्लिक (2003)
फिल्म 'ख्वाहिश' में मल्लिका शेरावत और हिमांशु मल्लिक के बीच कुल 17 लिप लॉक किस हुए हैं। बॉलीवुड की दुनिया में इतने सारे किस ने उस समय हलचल मचा दी थी।
9 of 11
tanushree dutta
इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता (2005)
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने ब्यूटी क्वीन तनुश्री दत्ता को लंबे समय तक किस किया था। हालांकि इमरान हाशमी बॉलीवुड में अपने किस के लिए ही जाने जाते हैं पर इस किस की बात ही अलग थी।
10 of 11
hrithik roshan
- फोटो : self
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय (2006)
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय फिल्म 'धूम-2' में ऋतिक रोशन को बड़े ही सेन्सुअस तरीके से किस करती नजर आईं। हालांकि ऐश्वर्या सबसे पहले विवेक ऑबराय को ऑन स्क्रीन किस कर चुकी थीं लेकिन ऋतिक को किस करने की बात ही अलग थी।
फिल्म 'जब वी मेट' की क्यूट जोड़ी करीना कपूर और शाहिद कपूर इस फिल्म में एक दूसरे को जबरदस्त किस करते नजर आते हैं। फिल्म को हिट बनाने में इस किस का बड़ा हाथ रहा है।