फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के इन कलाकारों ने किरदार में फिट होने के लिए बदला बॉडी का लुक, अभिनय से किया इंप्रेस

Sun, 15 Jan 2023 08:45 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने फिल्म के किरदार में ढलने के लिए खुद के शरीर को पूरी तरह से बदल दिया था। इस लिस्ट में राजकुमार राव, आमिर खान, संजय दत्त जैसे कलाकार शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : social media
अक्सर कलाकार अपने किरदार में ढलने के लिए न सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देते हैं। बल्कि कई बार किरदार के हिसाब से अपने शरीर में बदलाव करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने फिल्म के किरदार में ढलने के लिए खुद के शरीर को पूरी तरह से बदल दिया था। आइए जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार राव - फोटो : social media
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें बहन होगी तेरी, काय पो छे, स्त्री, बधाई दो जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, इन सभी फिल्मों में राजकुमार राव एक दम फिट नजर आए, लेकिन इसके अलावा एक ऐसी फिल्म है, जिसके लिए अभिनेता ने अपनी बॉडी में काफी बदलाव किए थे। दरअसल, उन्होंने फिल्म सुभाष चंद्र बोस के लिए अपना वजन बढ़ाया था। साथ ही, फिल्म ट्रैप्ड के लिए उन्होंने खुद को हद से ज्यादा पतला किया था। इन दोनों फिल्मों में किरदार ही कुछ इस तरह के थे कि उन्हें शरीर में बदलाव करने पड़े। 

Junior NTR: ‘आरआरआर’ को लेकर जूनियर एनटीआर का बयान, बोले- भारत से ज्यादा जापान में मिला फिल्म को प्यार
विज्ञापन

3 of 6
रणदीप हुड्डा - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म सरबजीत के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए महज 28 दिनों में 18 किलो वजन घटाया था। वह फिल्म में काफी पतले दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। फिल्म में रणदीप के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्डा आदि कलाकार नजर आए थे। 

साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार

4 of 6
आमिर खान - फोटो : social media
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने फिल्म दंगल के लिए अपनी बॉडी में काफी बदलाव किए थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने लगभग 25 किलो वजन बढ़ाया था। वह एक पिता के रोल में पूरी तरह फिट बैठे थे। इसके अलावा उन्हें इसी फिल्म में एक पहलवान के रूप में भी देखा गया है। उस दौरान उनकी बॉडी एकदम शेप में थी। इस तरह उन्होंने एक ही फिल्म के लिए अपने शरीर में काफी बदलाव किए। फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही और दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

'नाटू-नाटू' से पहले बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुके हैं एमएम कीरावानी
विज्ञापन

5 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : social media
भूमि पेडनेकर 
फिल्म दम लगा के हईशा से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने अपना वजन दोगुना बढ़ाया था। फिल्म में उनका किरदार एक मोटी लड़की का था। फिल्म के रिलीज के बाद अभिनेत्री वापस से एक दम फिट हुई। वहीं, फिल्म की बात की जाए तो अभिनेत्री के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 

Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय दत्त - फोटो : social media
संजय दत्त
संजय दत्त ने भी फिल्म अग्निपथ के लिए अपना वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में वह एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। उन्होंने इसमें निगेटिव रोल अदा किया था। वहीं, अभिनेता के साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें