बच्चों के मोह में मां-बाप क्या-क्या नहीं कर देते। बॉलीवुड में ही देख लीजिए। बॉलीवुड में ऐसे कितने बाप हैं जिन्होंने बेटों के करियर में उड़ान भरने के लिए अपने करियर को ताक पर रख दिया। उन्होंने बेटों के लिए महंगी से महंगी फिल्में बनाई, लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं।
विज्ञापन
2 of 9
Machine
अब्बास-मस्तान ने 'रेस' सीरीज जैसी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन बेटे मुस्तफा को लॉन्च करने के चक्कर में अब्बास ने 'मशीन' जैसी फिल्म बनाई। फिल्म को ना ही क्रिटिक्स ने पसंद किया और ना ही दर्शकों ने।
विज्ञापन
3 of 9
Love Story 2050
हैरी बवेजा ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए साई-फाई फिल्म 'लव स्टोरी 2015' बनाई। हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म बड़े पर्दे पर औंधे मुंह गिरी।
4 of 9
Jaani Dushman
राजकुमार कोहली ने भी बेटे अरमान कोहली के मोह में 'जानी दुश्मन' फिल्म बनाई। अरमान कोहली ने इस फिल्म में मुख्य किरदार और विलेन का रोल प्ले किया था। फिल्म में सनी देओल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े एक्टर्स थे। इसके बावजूद फिल्म फ्लॉप रही।
विज्ञापन
5 of 9
Anand Hi Anand
देव आनंद अपने जमाने के सुपरस्टार थे। उनकी सभी फिल्में बड़ी हिट होती थीं। लेकिन बेटे के प्यार उन्होंने भी फ्लॉप फिल्म दे डाली। देव आनंद ने अपने बेटे सुनील आनंद के लिए 'आनंद ही आनंद' फिल्म डॉयरेक्ट की और उसमें एक्टिंग भी की। लेकिन सुनील आनंद भी फ्लॉप बेटे साबित हुए।
विज्ञापन
6 of 9
Barsaat
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने भी छोटे बेटे बॉबी देओल के लिए 'बरसात' फिल्म बनाई थी। फिल्म से बॉबी और ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म फ्लॉप तो नहीं हुई लेकिन कोई खास कमाल भी नहीं कर सकी। बॉबी देओल आज भी अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Prem Aggan
फिरोज खान ने बेटे फरदीन के लिए फिल्म लिखी साथ्ा ही उसे डॉयरेक्ट भी किया। 'प्रेम अगन' के लिए फरदीन खान को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
8 of 9
Faltu
जैकी भगनानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कल किसने देखा' से की थी। लेकिन फिल्म उन्हें एक्टर के रूप में स्थापित करने में नाकाम रही। तब उनके पिता वासु भगनानी ने 'फालतू' प्रोड्यूस की जिसमें जैकी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन रेमो डियूजा ने किया था। एजुकेशन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही।
राजकुमार तौरानी ने अपने बेटे गिरीश तौरानी को लॉन्च करने के लिए 'रमैया वस्तावैया' फिल्म बना डाली। फिल्म को डॉयरेक्ट किया था हिट फिल्में दे चुके प्रभुदेवा ने। लेकिन प्रभुदेवा और फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज का आइटम सॉन्ग भी फिल्म को फ्लॉप होने से बचा नहीं पाया।