फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सात फिल्मों में हीरोज की हुई धमाकेदार एंट्री, सीट पर चढ़कर दर्शकों ने बजाई थीं सीटियां

Thu, 31 Oct 2019 03:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स की एंट्री - फोटो : अमर उजाला
हर शुक्रवार सिनेमाघर में कई फिल्में रिलीज होती है। कुछ फिल्में जहां रोमांटिक होती हैं तो वहीं कुछ में दर्शकों को मिलता है जोरदार एक्शन। फिल्म चाहें कैसी भी हो, लेकिन दर्शकों को अभिनेता की एंट्री जरा हीरो स्टाइल में ही पसंद आती है। ऐसे में इस पैकेज में आपको दिखाते और बताते हैं सात बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के जानदार एंट्री सीन्स...
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान के खाते में कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। शाहरुख ने अपने फैंस को रोमांस से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक का डोज कई बाद दिया है। लेकिन फिल्म हैप्पी न्यू ईयर और डॉन 2 में शाहरुख खान के एंट्री सीन्स पर दर्शकों ने खूब सीटियां बजाई थीं। हैप्पी न्यू ईयर में जहां शाहरुख अपने 8 पैक्स एब्स दिखाते नजर आए तो वहीं डॉन 2 में उनका विलेन अंदाज सभी को खूब जचा।


विज्ञापन

3 of 7
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश
2018 में यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर वन रिलीज हुई। फिल्म को न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट के ऑडियंस से भी खूब प्यार मिला। वैसे तो दर्शकों को पूरी फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिला। लेकिन फिल्म में यश की एंट्री ने तो धमाका ही कर दिया था। बड़ी दाढ़ी और दमदार डायलॉग्स के साथ यश की सुपरहिट एंट्री ने फिल्म में जान डाल दी।

4 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देते हैं। सलमान ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्म दबंग और 'टाइगर' सीरीज में सलमान खान की एंट्री पर फैंस सीटी बजाने पर मजबूर हो गए थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी।

विज्ञापन

5 of 7
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
अजय देवगन एक बेहतरीन एक्टर हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन, हर किरदार में अजय अपने आप को बखूबी ढाल लेते हैं। अजय ने भी बॉलीवुड को न सिर्फ हिट फिल्में दी हैं बल्कि हिट फिल्मों की सीरीज भी दी है। लेकिन फिल्म सिंघम और सिंबा में उनकी एंट्री को फैंस आज भी नहीं भूले हैं। सिंबा में चलती कार से उतरने का स्टाइल और सिंघम में सिक्स पैक्स एब्स के साथ शेर का टैटू और नदी से बाहर निकलते अजय देवगन सभी के दिल पर छा गए थे।

विज्ञापन

6 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
चाहें रील लाइफ हो या फिर रियल लाइफ बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह फैंस का दिल चुराना अच्छे से जानते हैं। अपने छोटे से करियर में रणवीर हिट मशीन साबित हुए हैं। इसके बावजूद रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी में उनकी एंट्री पर सिनेमाघर में जमकर तालियां और सीटी बजी थी। रणवीर की एंट्री एक्शन से नहीं बल्कि दमदार डायलॉग्स से भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
फिल्म वॉर से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाने वाले ऋतिक रोशन 2006 में फिल्म धूम 2 में नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक ने एक चोर की भूमिका निभाई थी। वैसे तो पूरी फिल्म ही कमाल की है लेकिन फिल्म में रेगिस्तान के बीच में ऋतिक की ट्रेन पर एंट्री ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी।

पढ़ें: शादी से लेकर मुंडन तक के लिए रणवीर सिंह को कर सकते हैं बुक, दीपिका से लेनी होगी मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें