फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे मजदूरों से पुलिस ने करवाई मेंढक चाल, बॉलीवुड निर्देशक बोले- ये भयानक है

Fri, 27 Mar 2020 04:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मेंढक चाल करवाती पुलिस - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के खतरे के चलते 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया। लॉकडाउन की वजह से अन्य चीजों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। इस वजह जो जहां है वो वहीं फंस गया है। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों और उनके परिवारों को उठानी पड़ रही है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जहां लोग कई सौ किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं। लेकिन इन लोगों के साथ कई जगह की पुलिस बर्बरता कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म डायरेक्टर व एक्टर तिग्मांशू धूलिया - फोटो : amar ujala
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया जिसमें पुलिस कुछ युवकों से मेंढक चाल करवाती हुई नजर आई। ये युवक अपने घर जा रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की जमकर आलोचना होने लगी। बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि यह भयानक है। इसके बारे में कुछ किया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 4
varun grover
इस वीडियो को कॉमेडियन,  गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'क्या भारत सिर्फ उनका है जिनके पास अपने घर और ताकत हैं? क्या मजदूर शहर से तीन सौ किलोमीटर पैदल चलकर वापस अपने गांव भी ना जाये? क्या सरकार चाहती है ये शहरों में ही भूखे मर जाएं, एक ऐसे कीटाणु की खातिर जिसका उन्हें पता भी नहीं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
मेंढक चाल करवाती पुलिस - फोटो : Social Media
पुलिस ने मांगी माफी
दरअसल ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है। कुछ युवक दूसरे जिले से आए थे। लॉकडाउन के चलते उन्हें सवारी नहीं मिली थी। इस वजह से उन्हें पैदल ही चलना पड़ रहा था। एक ट्रेनी सिपाही ने उन्हें रोक लिया। उनके कंधों पर बैग लदे थे। इसके बावजूद सिपाही ने उन्हें काफी दूर तक मेंढक चाल में चलाया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन को अफसोस हुआ। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तुरंत ही एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला आया था, जिसके तुरंत बाद सिपाही को चौकी से हटाकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। चूंकि वह जिले की पुलिस के मुखिया हैं, इसलिए इस घटना के लिए शर्मिंदा हैं।

क्या सालों पहले माइकल जैक्सन ने की थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी? बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें