फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 31 साल की उम्र में स्मिता ने छोड़ दी थी दुनिया, इन 5 एक्ट्रेस को भी बहुत जल्द आ गई मौत

Tue, 16 Oct 2018 06:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का 17 अक्तूबर को जन्मदिन होता है। एक समय स्मिता पाटिल की बॉलीवुड में तूती बोलती थी, पर जब उनकी असमय मौत हुई तो पूरा बॉलीवुड हिल गया था। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की मृत्यु बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान हुई कुछ जटिलताओं की वजह से हुई। वो मात्र 31 वर्ष की थीं। केवल स्मिता पाटिल ही नहीं थीं जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और भी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने जल्द दुनिया छोड़ दी। जानें, इंडस्ट्री की ऐसी ही टॉप हीरोइनों के बारे में, जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रत्यूषा बनर्जी: महज 24 साल की उम्र में टीवी की चर्चित अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी जिंदगी की जंग हार गईं। उनकी मौत की कहानी एक मिस्ट्री बनकर रह गई। 
विज्ञापन

3 of 6
जिया खान: जिया की जब मृत्यु हुई, वो सिर्फ 25 वर्ष की थी। जिया की मौत पर अमिताभ बच्चन से लेकर दिया मिर्जा तक सभी ने खेद व्यक्त किया। उनकी मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई।

4 of 6
मधुबाला: ह्रदय रोग के कारण मधुबाला की मृत्यु सिर्फ 36 साल की उम्र में ही हो गई। मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। मधुबाला के अंतिम वर्ष बेहद दुखद रहे। वो आइना तक देख कर घबरा जाती थीं। उनका खूबसूरत चेहरा धीरे धीरे बिगड़ने लगा था। वो हर दिन अपने मेकअप मैन को घर बुलाने लगी। शूटिंग न होते हुए भी वो मेकअप करके बैठी रहती थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
मीना कुमारी: मीना कुमारी की जब मृत्यु हुई उस वक्त उनकी उम्र 39 वर्ष थी। 31 मार्च 1972 को उनकी मृत्यु लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई। अपने आखिरी के सालों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्या भारती: दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की थीं जब मुंबई में उनकी मृत्यु पांच मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई। उनकी मृत्यु के इर्द-गिर्द कई सवाल उठाए गए। किसी ने कहा कि ये एक एक्सीडेंट था, किसी ने इसे आत्महत्या कहा तो किसी ने कहा कि दिव्या साजिश का शिकार हुई। हालांकि पुलिस को इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें