फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पर दिए बयान के बाद ट्रोल हुए सब्यसाची मुखर्जी, लोगों ने कहा, 'शर्म करो ये...

Tue, 13 Feb 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
डिजाइनर सब्यसाची
बॉलीवुड सितारों के पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी आजकल अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में सब्यसाची ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप मुझसे कहेंगी कि आपको साड़ी पहनने नहीं आती, तो मैं कहूंगा कि आपको शर्म आनी चाहिए। यह आपकी संस्कृति का हिस्सा है, आपको इसके लिए खड़ा होना चाहिए।’
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
डिजाइनर सब्यसाची
बता दें, सब्यसाची मुखर्जी ने बीते शनिवार को हावर्ड इंडिया कांफ्रेंस में भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया था। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी काफी अलोचना की। लोगों ने कहा, सिर्फ साड़ी बांधना नहीं आने की वजह से कोई उन्हें कैसे जज कर सकता है।  


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डिजाइनर सब्यसाची
दुनियाभर में पहचान बनाने वाले सब्यासाची मुखर्जी बॉलीवुड एक्ट्रेस के पसंदीदा डिजाइनर हैं। याद दिला दें,अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में सब्यसाची के ही डिजाइन्स पहने थे। इसके अलावा सब्यसाची ने अपने नए कलेक्शन को लॉन्च किया है, जिसे दीपिका पादुकोण ने पहना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें