फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो सरोगेसी के जरिए बने पैरेंट्स

Sun, 05 Mar 2017 05:52 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
1 of 6
हमारे देश में सरोगेसी से पैरेंट्स बनने का चलन काफी दिनों से जारी है। हालांकि भारत सरकार सरोगेसी पर नियंत्रण करने के लिए नया बिल लेकर आयी है। आइए हम बताते हैं कि कौन से बॉलीवुड कलाकार सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन चुके हैं। फिल्मकार करण जौहर पिता बन गए हैं। जी हां, वह दो जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। इनमें एक बेटा है और एक बेटी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
tushar kapoor
तुषार कपूर - हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने सिंगल पैरेंट बनने की घोषणा की। तुषार कपूर किराए की कोख लेकर पिता बने हैं। यह इस तरह का देश में पहला मामला है। लेकिन अब केंद्र सरकार जो बिल लेकर आई है उसके अनमें सिंगल पैरेंट के सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर पाबंदी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
SRK
शाहरुख और गौरी खानः बॉलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान ने वर्ष 2013 में अपने तीसरे बच्चे अबराम के जन्म के लिए कोख किराए पर ली थी। अबराम के जन्म से पहले शाहरुख-गौरी के दो बच्चे आर्यन और सुहाना हैं। कानून लागू होने पर शाहरुख की तरह पहले से बच्चों के मां-बाप सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म नहीं दे सकेंगे।

4 of 6
aamir
आमिर खान-किरण राव-आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। उनके बेटे आजाद राव खान को जन्म देने के लिए आमिर-किरण ने कोख किराए पर ली थी। हालांकि आमिर के पहली पत्नी रीना दत्ता से एक बेटा जुनैद और बेटी ईरा हैं। किरण प्राकृतिक तरीके से मां नहीं बन सकती थीं, उनकी मां बनने की दिली इच्छा थी इसलिए बेटे आजाद को जन्म देने के लिए आमिर और किरण ने सरोगेसी का सहारा लिया।  
विज्ञापन

5 of 6
sohail
सोहेल खान- सीमा खान-सोहेल खान और सीमा खान के छोटे बेटे योहान खान का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिये ही हुआ। शाहरुख को सरोगेसी के बारे में सोहेल ने ही बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
satish
सतीश कौशिक-16 वर्ष पहले फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक ने अपने दो वर्षीय बेटे शानू को खोया था। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी के जरिये अपना परिवार बढ़ाया। सरोगेसी के जरिए जन्म लेने वाली उनकी बेटी का नाम वंशिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें