फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha Ali Fazal: सामने आई अली और ऋचा की वेडिंग डेट, इस दिन शादी रचाएगा कपल

Mon, 12 Sep 2022 02:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर स्टार कपल्स मौजूद हैं, जिनकी शादी को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। बी-टाउन के उन्हीं कपल्स में से एक एक्टर अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर कई समय से चर्चा में बने हुए है।
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर स्टार कपल्स मौजूद हैं, जिनकी शादी को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। बी-टाउन के उन्हीं कपल्स में से एक एक्टर अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर कई समय से चर्चा में बने हुए है। बीते कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही हैं कि यह स्टार कपल  इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच अब इनकी शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में मुताबिक यह कपल अलगे महीने शादी करने को तैयार है। 

विज्ञापन

2 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो साल तकएक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद अब यह कपल इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक शादी से पहले के समारोह इसी महीने से शुरू हो जाएंगे। वहीं, कपल छह अक्टूबर को शादी रचाएगा, जबकि  सात अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाेगा। इसके अलावा प्री- वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि शादी के लिए अलग-अलग फंक्शम में पहनने के लिए ऋचा की ड्रेस को 4 फैशन डिजाइनर डिजाइन करेंगे।

विज्ञापन

3 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋचा और अली साल 2020 में ही शादी करने वाले थे, कोरोना की वजह से इसमें देरी हो गई। हाल ही  में इस बारे में एक इंटरव्यू में ऋचा बात करते हुए बताया था कि हम जब भी शादी की प्लानिंग करते हैं कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगते हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि इससे पहले वह साल 2020 में शादी करने की योजना बना रहे थे,  लेकिन महामारी में बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने अपना प्लान कैंसिल कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में भी कोरोना की दूसरी लहर के चलते फिर से शादी का प्लान स्थगित करना पड़ा था। 

विज्ञापन

4 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा और अली की लव स्टोरी का बात करें तो दोनों की मुलाकात पहली बार साल 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ऋचा ने ही अली से अपने प्यार का इजहार किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिया था। इसके बाद रिलेशन में आने के पांच साल बाद तक दोनों ने अपने इस रिश्ते को सभी से छिपा कर रखा था। इसके बाद दोनों ने विक्टोरिया और अब्दुल के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें