फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड ने कॉपी किए इन हॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर, इस फिल्म से चुराया गया 'बाहुबली' का यह सीन

Fri, 01 Jun 2018 07:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood

बॉलीवुड में कॉपी करने का दौर शुरू से ही देखा जा रहा है। चाहे उसमें फिल्म की स्किप्ट हो या एक्शन, ड्रेसिंग स्टाइल के अलावा और भी बहुत सी चीजें जो दर्शकों को आसानी से पता नहीं चल पाती हैं। लेकिन इससे भी आगे बढ़कर बॉलीवुड ने हॉलीवुड फिल्म के पोस्टर तक भी कॉपी कर डाले। तो आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 9
Bollywood
कॉपीकैट की इस लिस्ट में पहले बात करेंगे साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' की जोकि साउथ फिल्म की ही रीमेक थी। फिल्म को जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि फिल्म का पोस्टर साल 1998 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द रिप्लेसमेंट किलर्स' से कॉपी किया गया था।   
विज्ञापन

3 of 9
Bollywood
साल 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हालांकि यह फिल्म भी साउथ फिल्म की ही रीमेक थी। लेकिन फिल्म के पोस्टर को डायरेक्टर एंग ली कि फिल्म हल्क से चुराया गया था। बता दें कि हॉलीवुड फिल्म हल्क साल 2003 में रिलीज हुई थी। 

4 of 9
Bollywood
अक्षय कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म एतराज ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन फिल्म एतराज के पोस्टर को भी 1967 में आई फिल्म 'द ग्रैजुएट' से कॉपी कर हूबहू बनाया गया था। 
विज्ञापन

5 of 9
Bollywood
साल 1997 में आई मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म टाइटैनिक ने तो दुनियाभर में अपनी कामयाबी से भूचाल ही ला दिया था। फिल्म की भारत में भी बहुत मोटी कमाई हुई थी। लेकिन बॉलीवुड ने इतनी पॉपुलर फिल्म के पोस्टर को भी कॉपी करना नहीं छोड़ा। बता दें कि शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्म मौसम का पोस्टर टाइटैनिक से काफी मिलता-जुलता है। 
विज्ञापन

6 of 9
Bollywood
तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित बॉलीवुड फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दोबारा की कहानी को खूब सराहा गया था। फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि फिल्म के पोस्टर को साल 2005 में आई फिल्म लॉर्डस ऑफ डॉगटाउन के पोस्टर से कापी किया गया था। 
विज्ञापन

7 of 9
Bollywood
भट्ट कैंप की फिल्म मर्डर-3 के जबरदस्त पोस्टर को साल 2009 में आई हॉलीवुड फिल्म जेनीफर सा बॉडी से कॉपी किया गया था। वहीं, फिल्म मर्डर-3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। 

8 of 9
Hollywood
दुनियाभर में हाहाकार मचाने वाली फिल्म बाहुबली के इस पॉपुलर और जबरदस्त सीन को भी साल 1998 में आई फिल्म साइमन बर्च से कॉपी किया गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
Hollywood
आखिर में आमिर खान की फिल्म पीके के न्यूड पोस्टर से तो सभी वाकिफ ही हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म का यह न्यूड पोस्टर भी हॉलीवुड फिल्म ‘क्विम बैरेरोस’ से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें