फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे सादे दिखने वाले ये 5 सेलेब्स भी किसी पहचान के मोहताज नहीं, देते हैं सुपरस्टार्स को टक्कर

Tue, 11 Jun 2019 05:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विजय राज, सुरेखा सीकरी और पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि ग्लैमर वर्ल्ड में नाम बनाने के लिए सबसे जरूरी है खूबसूरती। जिनके पास गुड लुक्स हैं सिर्फ वो ही बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा सकते हैं। दरअसल यह एक भ्रम है और ऐसे कई सेलेब्स हैं जो इस मिथ को तोड़ते हुए नजर आते हैं। आज कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनका खुद कहना है कि उनके लुक्स एवरेज हैं लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर आज अपने लिए मुकाम हासिल किया है। इस पैकेज में बात करते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स की जिन्होंने एवरेज लुक्स होने के बाद भी एक्टिंग के दम पर अपना नाम बनाया है।
विज्ञापन

2 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का हर कोई कायल है। नवाज ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो सदाबहार हो गए हैं। बात चाहें गैंग्स ऑफ वासेपुर के फैजल की हो या फिर सेक्रेड गेम्स के गायतोंडे की, नवाज का हर किरदार एक छाप छोड़ जाता है। एवरेज लुक्स के बाद भी लंच बॉक्स, ठाकरे, मॉम, बजरंगी भाईजान, मांझी-द माउंटेन मैन, रमन राघव 2.0 सहित कई फिल्मों में नवाज अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। कई फिल्मों में तो नवाज लीड किरदारों से भी ज्यादा सुर्खियों में रहे। बता दें कि नवाज अब तक के अपने फ़िल्मी करियर में स्टारडस्ट, फ़िल्मफे़यर, ज़ी सिने और IIFA अवॉर्ड जीत चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Pankaj Tripathi - फोटो : social media
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एवरेज लुक्स के बाद भी पंकज ने कई किरदारों में जान डाली है। पंकज आज कल वेब सीरीज मिर्जापुर के रिलीज होने के बाद से कालीन भैया के नाम से सुर्खियां बटोर रहे हैं। पंकज गैंग्स ऑफ़ वासेपुर 1-2, अपहरण, मसान, बरेली की बर्फ़ी, रन जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। 

4 of 6
Irrfan Khan - फोटो : instagram
इरफान खान
90 के दशक में टीवी शो चंद्रकांता के बद्रीनाथ किरदार से शुरुआत करने वाले इरफान खान आज किसी भी किरदार में जान डाल देते हैं। एवरेज लुक्स के इरफान खान ने कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इरफ़ान ने सलाम बॉम्बे, मदारी, हैदर, पान सिंह तोमर, पीकू सहित कई दमदार फ़िल्में हमें दी हैं। बता दें कि कैंसर के इलाज के चलते लंबे वक्त से इरफान बॉलीवुड से दूर थे। ऐसे में अब वो फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Vijay Raj
विजय राज
कौवा बिरयानी के किरदार को जिस शख्स ने अमर बना दिया, उस एक्टर का नाम है विजय राज। दरअसल विजय ने न सिर्फ कॉमेडी बल्कि सीरियस किरदारों से भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। विजय राज के शानदार फिल्मों में देली बेली,लाल सलाम, आन: मेन एट वर्क, मॉनसून वेडिंग और रन जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surekha Sikri - फोटो : file photo
सुरेखा सीकरी
1978 में पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म 'क़िस्सा कुर्सी का' से बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत करने वालीं सुरेखा सीकरी कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। सुरेखा दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं। सुरेखा टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक में अपने किरदार से लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं। बता दें कि टीवी शो बालिका वधू और फिल्म बधाई में सुरेखा का दादी का किरदार सभी को पसंद आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें