फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे ये सितारे, इस कॉमेडियन के बारे में सुन हैरान रह गए लोग

Wed, 28 Apr 2021 08:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े शहरों में आज के समय में लिव-इन रिलेशनशिप में रहना एक आम बात हो गई है। भारतीय कानून भी लिव-इन रिलेशन की अनुमति देता है। जिसके अनुसार लिव इन में रहने के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक और लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही लिव इन रिलेशन में रहने के लिए लड़के और लड़की दोनों का कुंवारा या तलाकुशदा होना जरूरी है। वहीं हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई जोड़े हैं जो शादी के बंधन में बंधने से पहले लिव-इन रिलेशन में रहे। आइए डालते हैं एक नजर ऐसे ही सितारों पर जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहे...
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान, करीना कपूर खान
सैफ अली खान और करीना कपूर
 
सैफ अली खान और करीना कपूर 2012 में शादी के बंधन में बंधें, उससे पहले ये दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। करीना ने कभी भी अपने लिव इन रिलेशनशिप को लोगों से छुपाया नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। विराट और अनुष्का 1 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधें।

4 of 6
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और किरण राव

बॅालीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान और किरण राव 2005 में शादि के बंधन में बंधें थे। शादी करने से पहले आमिर किरण राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। बता दें किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोहा अली खान, कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाम खेमु और सोहा अली खान

कुणाम खेमु और सोहा अली खान 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले ये दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बता दें कुणाम खेमु ने एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर बॅालीवुड में एंट्री की थी। वहीं सोहा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने कई साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाई। 2013 में इन दोनों नें गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी जिसके बारे में दोनों नें जानकारी 2014 में दी। कृ्ष्णा अभिषेक और कश्मीर शाह दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें