फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और देश के नागरिक हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे?

Mon, 30 May 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हाल ही में अक्षय कुमार को लंदन एयरपोर्ट पर हिरासत मे खबर लिए जाने के बाद उनके कनाडा के नागरिक होने की बात सामने आई। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं, जो पर्दे पर देशभक्ति के नारे लगाते दिखते हैं लेकिन इनके पास भारत की नागरिकता ही नहीं है।
विज्ञापन

भारत ही नहीं किसी और देश के भी नागरिक हैं ये सितारे

2 of 7
हाल ही में इस तरह की अपुष्ट खबरें आईं कि अक्षय कुमार को लंदन एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि वो कनाडाई नागरिक की हैसियत से लंदन पहुंचे थे। माना जा रहा है कि अक्षय के पास भारत और कनाडा, दोनों देशों की नागरिकता है। हालांकि भारतीय नागरिक कानून के मुताबिक, यदि कोई भारतीय किसी अन्य देश की नागरिकता लेता है तो उसकी भारत की नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है और उसे अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना पड़ता है।
विज्ञापन

भारत ही नहीं किसी और देश के भी नागरिक हैं ये सितारे

3 of 7
आलिया भट्ट इस समय खूब फिल्में कर रही हैं। आलिया भट्ट ब्रिटेन की नागरिक हैं। आलिया भट्ट लंबे समय तक अपने बचपन में ब्रिटेन में रही हैं।

भारत ही नहीं किसी और देश के भी नागरिक हैं ये सितारे

4 of 7
इमरान खान ने पिछले लोकसभा (2014) इलेक्शन के दौरान खुलासा किया था कि वो वोट नहीं डाल सकते। इमरान को अमेरिकन नागरिक होने के कारण वोट डालने का हक नहीं है। उनका कहना है कि वो भारतीय पासपोर्ट पाने की कोशिश में हैं। इसके लिए जो भी नियम हैं, उनको वो ध्यान में रख रहे हैं।
विज्ञापन

भारत ही नहीं किसी और देश के भी नागरिक हैं ये सितारे

5 of 7
बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। उनका जन्म डेनमार्क में हुआ। वो 11 साल की उम्र में पापा के साथ भारत आईं थी। दीपिका के बारे में कहा जाता है कि डेनमार्क और भारत की दोहरी नागरिकता रखती हैं।
विज्ञापन

भारत ही नहीं किसी और देश के भी नागरिक हैं ये सितारे

6 of 7
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहद मशहूर हीरोइन हैं। उनका सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ लंबे समय तक अफेयर रहा है। आपको बता दें कि कैटरीना एंपलॉयमेंट वीजा पर भारत में रहती हैं। कैटरीना ब्रिटेन की नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ही नहीं किसी और देश के भी नागरिक हैं ये सितारे

7 of 7
नर्गिस फाखरी इस समय क्रिकेटर अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'अजहर' में अजहर की पत्नी संगीता बिजलानी का रोल कर सुर्खियां बटोर रही हैं। वो इससे पहले रॉकस्टार और मद्रास कैफे जैसी फिल्में कर चुकी हैं। नर्गिस अमेरिकन नागरिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें