करण सिंह ग्रोवर जल्द ही बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु से शादी कर सकते हैं। बिपाशा की ये पहली और करण की तीसरी शादी होगी। करण इससे पहले टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जैनिफर से शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन
एक नहीं तीन बार दूल्हा बन चुके हैं ये सितारे
2 of 7
- फोटो : getty images
संजू बाबा भी शादी के मामले में लकी रहे हैं। उनकी पहली शादी रिचा शर्मा से हुई। रिचा की मौत के बाद उन्होंने रिया पिल्ले से शादी की जो ज्यादा समय तक नहीं चलीं। रिया से तलाक के बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली। रिचा से संजय को एक बेटी है और मान्यता के दो जुडवां बच्चे हैं।
विज्ञापन
एक नहीं तीन बार दूल्हा बन चुके हैं ये सितारे
3 of 7
- फोटो : getty images
यूटीवी के डायरेक्टर सिदार्थ राय कपूर ने विद्या बालन से शादी करने से पहले दो शादी की थी। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थी। उनकी दूसरी पत्नी टीवी जगत की एक प्रोड्यूसर थी और तीसरी पत्नी बनने का सौभाग्य विद्या बालन को मिला।
एक नहीं तीन बार दूल्हा बन चुके हैं ये सितारे
4 of 7
आवाज के जादूगर किशोर कुमार ने तीन नहीं चार शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी रूमा दत्त ठाकुरता, दूसरी पत्नी मधुबाला, तीसरी पत्नी योगिता बाली और चौथी पत्नी लीना चंद्रवरकर बनी।
विज्ञापन
एक नहीं तीन बार दूल्हा बन चुके हैं ये सितारे
5 of 7
- फोटो : getty images
पाकिस्तान के सिंगर अदनान सामी बॉलीवुड के लिए भी काम करते रहते हैं। अदनान ने पहली शादी 1993 में हिना फेम अभिनेत्री जेबा बख्तियार से की लेकिन कुछ ही सालों में तलाक ले लिया। उनकी दूसरी शादी 2001 में दुबई की सबाह गालाबेरी से हुई। ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और अदनान ने 2010 में रोया फरयाबी से तीसरी शादी की।
विज्ञापन
एक नहीं तीन बार दूल्हा बन चुके हैं ये सितारे
6 of 7
- फोटो : getty images
महमूद के बेटे और संगीतकार लकी अली शादियों के मामले में भी लकी रहे हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी न्यूजीलैंड की मेगम जेन मेक्लीनी थी। मेगम ने लकी के ही सुपरहिट वीडियो अलबम ओ सनम में काम किया था। दूसरी पत्नी बनी इनाया। 2010 में लकी ने ब्रिटिश मॉडल से तीसरी शादी की। पहली दो शादियों से लकी अली को दो दो बच्चे और तीसरी शादी से एक बच्चा है।
थ्री इडियट के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा तीन शादी कर चुके हैं। उन्होंने पहले शादी फिल्म एडिटर रेनु सलूजा से की, दूसरी शादी शबनम सुखदेव से की। विधु की तीसरी पत्नी हैं अनुपमा चोपड़ा जो बॉलीवुड में फिल्म राइटर और फिल्म समीक्षक के तौर पर मशहूर हैं।