फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉलीवुड के ये सितारे नहीं करना चाहते बच्चा, लिस्ट में विद्या से लेकर जॉन तक का नाम शामिल

Sat, 08 Apr 2023 05:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों के कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। साथ ही ये स्टार्स अपने परिवार को पूरा करने के लिए बच्चे का होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
बिन बच्चे ही अच्छे - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता बनना जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक है। इसके बिना एक जोड़ा अधूरा सा लगता है। हालांकि, आज की दुनिया में यह एक व्यक्तिगत निर्णय बन गया है, और अब आपको पूरा महसूस करने के लिए पैरेंट्स बनने की आवश्यक्ता नहीं है। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर को ध्यान में रखते हुए भी बच्चे करने का फैसला किया और वह परिवार को साथ लेकर बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। तो वहीं, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने बच्चे ना करने का फैसला किया। इन सितारों में विद्या बालन से लेकर जॉन अब्राहम तक का नाम शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलीम खान-हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी, फिर उन्होंने आगे चलकर साल 1981 में हेलेन से निकाह किया। सलीम खान को पहले से ही तीन बेटों (सलमान, अरबाज और सोहेल) का आशीर्वाद प्राप्त था। इसी वजह से सलीम और हेलेन ने खुद को कोई बच्चा ना करने का फैसला किया। हालांकि, आगे चलकर हेलेन ने अर्पिता खान को गोद ले लिया। हेलेन अपने चारों बच्चों को बेशुमार प्यार करती हैं। यह पूरा परिवार एक ही छत के नीचे रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने 1984 में एक्ट्रेस शबाना आजमी से शादी की, यह जोड़ा लगभग चार दशकों से साथ है। दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं, साथ ही यह मानते हैं कि उनके रिश्ते कि नींव उनका प्यार है और इसे पूरा करने के लिए बच्चों की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जावेद अख्तर के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा फरहान अख्तर और दूसरी बेटी जोया अख्तर शामिल हैं। यह बच्चे जावेद की पहली पत्नी हनी ईरानी से हैं। वहीं, शबाना सौतेली मां होने के बावजूद भी दोनों बच्चों को बेशुमार प्यार करती हैं। 

4 of 5
विद्या बालन-सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने साल 2012 में शादी की। इस जोड़े को रिश्ते में एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है। गौरतलब हो कि विद्या अक्सर महिला सशक्तिकरण और शरीर की सकारात्मकता जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पूर्ण महसूस करने के लिए खुद के बच्चों की जरूरत नहीं है। विद्या और सिद्धार्थ शादी के इतने साल बीतने के बाद भी एक-दूजे से बेइंतहा प्यार करते हैं, साथ ही अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचाल - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करते हैं। एक्टर ने साल 2014 में लॉस एंजिल्स में एक निवेश बैंकर प्रिया से शादी की। यह जोड़ा बेहद कम ही आउटिंग पर साथ नजर आता है। वहीं, इस कपल की शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी इनका कोई बच्चा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह जोड़ा बच्चा नहीं चाहता है। हालांकि, दोनों अपने पालतू जानवर से बेइंतहा प्यार करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें