फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सफलता पाने के बाद इन सितारों ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग, लिस्ट में अजय से लेकर रानी तक शामिल

Sat, 06 May 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा अपने निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने नाम की स्पेलिंग बदलने के चलते काफी चर्चा में रहे। इस लिस्ट में कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : social media
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। 90 के दशक से अब तक वह दर्जनों हिट फिल्में दे चुकी हैं। अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली रानी ज्योतिष शास्त्र में काफी विश्वास रखती हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है। पहले वह मुखर्जी में एच लगाया करती थीं, लेकिन अब वह बिना एच के ही अपना नाम लिखती हैं। हाल ही में रानी मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में दिखी थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Sooraj Pancholi: जिया खान मामले में बरी होने के बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सूरज पंचोली, टेका माथा
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन
अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी हालिया रिलीज भोला को लोगों ने काफी पसंद किया था। अजय भी एस्ट्रोलॉजी में काफी यकीन रखते हैं। इस वजह से उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव भी किया है। वह अब Devgan  की जगह  Devgn लिखते हैं।

Kartik Aaryan: 'शहजादा' की तारीफ करते नजर आए कार्तिक आर्यन, बोले- खास है यह फिल्म

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी
 
सुनील शेट्टी की गिनती भी बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में होती है। एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस की वजह से भी काफी लोकप्रिय हैं। सुनील भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर चुके हैं। पहले वह सुनील  को अंग्रेजी में Sunil लिखा करते थे, लेकिन अब उन्होंने इसमें I जोड़ लिया है। एक्टर अब अपना नाम Suniel लिखते हैं।

Javed Akhtar: 'लखनऊ से हूं वहां तू नहीं आप कहते हैं', कंगना के आरोपों पर बोले जावेद अख्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
 
आयुषमान खुराना अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। जल्द ही वह फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आयुष्मान अपने पिता के सुझाव पर खुद के नाम की स्पेलिंग बदल चुके हैं। पहले वह Ayushman Khaurana लिखते थे, लेकिन अब उन्होंने Ayushmann Khurrana लिखना शुरू कर दिया है। 

Pankaj Tripathi: जल्द शुरू होगी 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया शानदार वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें