फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: ब्रेकअप के बाद भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल

Wed, 24 May 2023 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
ब्रेक-अप और पैच-अप रिश्ते का हिस्सा होते हैं। बॉलीवुड में कलाकारों के बीच रिलेशनशिप होना और लोगों का अलग होना कोई नहीं बात नहीं है। अक्सर फिल्मी दुनिया से इस तरह की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो रिश्ते के टूट जाने के बाद भी दोस्त के रूप में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर किसी समय में रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। एक दूसरे से अलग होने के बाद दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गईं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दोबारा दमदार वापसी की। दोनों के बीच आज भी दोस्ती है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों तमाशा और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं।
Heeramandi: दोबारा से शूट होंगे हीरामंडी के कुछ सीन, तय समय पर रिलीज हो पाएगी भंसाली की बहुचर्चित सीरीज!
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-कटरीना कैफ
सलमान खान और कटरीना कैफ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि, बात शादी तक नहीं पहुंच सकी और दोनों की राहें जुदा हो गईं। भले ही दोनों कलाकारों का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन आज भी सलमान और कटरीना अच्छे दोस्त हैं। दोनों जल्द ही टाइगर 3 में एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आने वाले हैं।
Pushpa 2: आगे खिसकी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट? जानें और कितना करना होगा इंतजार

4 of 5
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद एक दूसरे को डेट किया था। यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका लेकिन आज भी  उनकी दोस्ती जारी है। अभिनेता को अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ प्रियंका की शादी के रिसेप्शन में भाग लेते देखा गया था।
Main Koi Aisa Geet Gaoon: सात समंदर पार दिखा जावेद के जादू का असर, हितेश-धर्मेश की जुगलबंदी के बीच लगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर-अनुष्का
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा आज भी अच्छे दोस्त हैं। बैंड बाजा बारात के दौरान दोनों करीब आ गए थे। हालांकि, यह रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद भी दोनों कलाकार जोया अख्तर की दिल धड़कने दो में साथ काम कर चुके हैं।
Freida Pinto: प्रसव के बाद अवसाद के दौर से गुजरीं फ्रीडा पिंटो, एक्ट्रेस ने साझा की अपनी पोस्टपार्टम जर्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें