फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में कारोबारी पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत, बॉलीवुड में भी गूंजी न्याय की मांग

Sun, 28 Jun 2020 01:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रितेश देशमुख - फोटो : Social Media
तमिलनाडु के तुथुकुडी जिले के सथनकुलम गांव में कारोबारी पिता पुत्र की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस घटना के बाद सभी आक्रोश में आ गए हैं। पी जयराज और फेनिक्स की मौत के मामले में अब न्याय की मांग की जा रही है। हाल ही में साउथ इंडियन इंडस्ट्री ने न्याय की गुहार लगाई थी। इसके अब बॉलीवुड से भी इसी प्रकार की मांग की जा रही है। तमाम बॉलीवुड सितारे अब ट्विटर के जरिए इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
कारोबारी पिता- पुत्र के साथ हुई इस बर्बरता के मामले में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट करते हुए कहा है, 'जो मैंने सुना, उससे पूरी तरह हिल गई हूं। किसी के साथ भी ऐसी जघन्या नहीं की जानी चाहिए, चाहे उसने कोई भी क्राइम किया हो। दोषियों को सजा जरूर देनी चाहिए। हमें तथ्यों की जरूरत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि परिवार पर क्या बीत रही है। प्रार्थना कर रही हूं और हिम्मत दे रहीं हूं। हमें अपनी सामूहिक आवाज़ का उपयोग करने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : Instagram
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'ये बहुत बड़ी दुर्घटना है और देश के लिए बेहद शर्मनाक बात है। ये पढ़कर ही मेरी रूह कांप जाती है। हम सभी को इस बर्बरता के समय में साथ खड़े होना चाहिए।'

4 of 5
जिनेलिया डिसूजा - फोटो : Social Media
वहीं रितेश देशमुख की पत्नी जिनेलिया देशमुख में भी मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिनेलिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं बहुत हैरान और पीड़ित हूं। हम कैसे इतने भयानक बन गए हैं। यह घटना इतनी क्रूर है, इससे वाकई में मेरा दिल टूट गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी मामले को लेकर दुख जताया है। तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह सिर्फ एक मामला है ऐसे कई मामले और हैं। यह कोई भी व्यक्ति हो सकता है जिसे हम जानते हैं। मामले की डीटेल्स बेहद डरावनी हैं।'



पढ़ें: साहिर और अमृता की मोहब्बत के किस्से पर मचा बवाल, शेखर सुमन ने इसलिए भेज दिया कानूनी नोटिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें