फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के क्यूट लुक से लेकर कैमरे को देख कार पर चढ़ते वरुण धवन तक, ऐसे स्पॉटिड हुए सेलेब्स

Thu, 01 Aug 2019 01:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सनी लियोनी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई बॉलीवुड सेलेब्स का घर मानी जाती है। अक्सर शूट के अलावा भी सेलेब्स कभी किसी इवेंट तो कभी दोस्तों या फिर परिवार के साथ नजर आते हैं। ऐसे में अमर उजाला के कैमरे में भी कई सेलेब्स कैद हुए। इस लिस्ट में पहला नबंर आता है सनी लियोनी का। फोटो में सनी लियोनी हमेशा की तरह ही बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू टी शर्ट के साथ जींस पहनी हुई है। बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं बॉलीवुड में फिल्मों के साथ साथ आइटम नंबर्स में भी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
कनिका कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सिंगर कनिका कपूर भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी के मूड में नजर आईं। कनिका बांद्रा में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान एक वाकया जिसने सभी का दिल जीता वो ये कि कनिका ने वहां मौजूद एक बच्ची के साथ भी फोटो खिचांने में कोई गुरेज नहीं किया। बल्कि बेहद प्यार के साथ बच्ची के साथ फोटो क्लिक करवाई।
विज्ञापन

3 of 9
कृति सेनन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस बार काफी कलरफुल अंदाज में नजर आईं। इस दौरान कृति कलरफुर वन पीस पहने नजर आईं। वहीं कैमरे को देखकर उन्होंने स्माइल भी की। बता दें कि कृति हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन पटियाला में नजर आई थीं।

4 of 9
रणबीर कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड के चार्मिंग ब्वॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर ओल्ड धर्मा ऑफिस के बाहर स्पॉटिड हुए। इस दौरान रणबीर काफी कूल नजर आ रहे थे। रणबीर ने टी शर्ट के साथ ही शर्ट को काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया था। वहीं टोपी के साथ रणबीर का स्वैग जम रहा था।
विज्ञापन

5 of 9
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कबीर सिंह की सक्सेस एन्जॉय कर रहे शाहिद कपूर दो बार अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। एक बार तो शाहिद अपने बेटे के स्कूल में पत्नी मीरा के साथ पहुंचे थे तो वहीं दूसरी बार शाहिद और मीरा जिम के बाद नजर आए।
विज्ञापन

6 of 9
श्रद्धा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मायानगरी में श्रद्धा कपूर भी व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। हमेशा की तरह ही श्रद्धा फोटोज में काफी क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं कैमरे को देख श्रद्धा ने स्माइल करते हुए हाथ हिलाया।
विज्ञापन

7 of 9
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
काफी कम समय में बॉलीवुड में नाम जमा चुके टाइगर श्रॉफ हमेशा की तरह की काफी कूल अंदाज में नजर आए। इस दौरान टाइगर ने जींस के साथ स्लीवलैस ब्लैक टी शर्ट कैरी किया था।

8 of 9
वरुण धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड के एनर्जी किंग वरुण धवन हमेशा ही कैमरे को देखकर जबरदस्त रिस्पॉन्स करते हैं। ऐसे में इस बार वरुण का एक्साइटमेंट लेवल भी ऊपर दिखा और वो कार के गेट की मदद से ऊपर चढ़ कर पोज देने लगे। पीली टी शर्ट के साथ ग्रे हूड वरुण पर खूब जम रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
तुषार कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर तुषार कपूर भी कैमरे में कैद हो गए। डेनिम के साथ व्हाइट टी शर्ट और उसके ऊपर स्ट्राइप्ट शर्ट में तुषार काफी कूल और कंफरटेबल नजर आ रहे हैं। बता दें कि तुषार अपने बेटे के साथ अक्सर वक्त बिताते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें