फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख- तारा से लेकर अंगद- सोनल तक, स्पॉटिड सेलेब्स का दिखा स्वैग

Fri, 28 Jun 2019 06:00 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
चलिए ले चलते हैं आपको मुंबई की सैर पर और दिखाते हैं जमीं पर जब सितारे उतरते हैं तो क्या करते हैं। मायानगरी में घूमते हमारे कैमरे की रडार पर आई इंडस्ट्री की लेटेस्ट सेलीब्रिटी यानी तारा सुतारिया। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से चर्चा में आईं  तारा इन दिनों दो दो फिल्मों पर काम कर रही हैं। एक है मरजांवा तो दूसरी है सुनील शेट्टी के बेटे की डेब्यू फिल्म आरएक्स 100। यहां तारा आरएक्स 100 के स्टोर सेशन से निकलती नजर आईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिर कैमरे में कैद हुए हीरो शाहरुख खान। अपने दोस्त विक्रम फणनीस की मराठी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे शाहरुख कूल और डैपर लग रहे हैं। नीले रंग की लेदर जैकेट, सफेद टी शर्ट और डेनिम जीन्स पहने शाहरुख बिलकुल टेन्शन फ्री मूड में नज़र आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सोनल चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
काफी समय के बाद एक और अदाकारा को स्पॉट किया गया। ये हैं सोनल चौहान, जिन्हें आज भी जन्नत गर्ल के नाम से जाना जाता है। आजकल सोनल चौहान भी फिल्मी दुनिया में अपने कमबैक को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसीलिए अब वह अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान रख रही हैं। हाल ही में आई स्काइफायर नाम की वेब सीरीज़ से सोनल ने अभी डिजिटल डेब्यू किया है। 

4 of 6
एवलिन शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इसके बाद फिर नंबर आया एवलिन शर्मा का। हाल ही में एवलिन आजके सुपरहिट अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म किस्सेबाज़ में नज़र आईं थी। अक्सर मीडिया से दूर रहने वाली एवलिन भी फैशन से अपडेटेड रहती हैं। इनके कपड़ों की कलर कोडिंग इस बात का सबूत है। मौसम अनुसार एवलिन भी नीला रंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अंगद बेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन सभी सितारों की तस्वीरों में एक तस्वीर इनकी भी नज़र आई। सुपर डैड वाली टी शर्ट पहने अंगद बेदी भी मायानगरी की सड़कों पर स्पॉट किए गए। आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म सूरमा में नज़र आए अंगद को भी इस बार बड़ा ब्रेक मिला है। पूरे दो साल के बाद अब वह गुंजन सक्सेना पर बन रही बायोपिक कारगिल गर्ल में नज़र आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन सभी सितारों के बाद नंबर आता है इस अदाकारा का। रणवीर सिंह की तरह अदा शर्मा भी अपने रंगीन स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। यह तस्वीर भी इस बात का पुख्ता सबूत है। मायानगरी के एयरपोर्ट से निकलते वक्त स्पॉट की गई अदा शर्मा इस वन पीस ड्रेस और इन रंग बिरंगे बालों के साथ खूब स्टाइलिश लग रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें