फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कुछ ऐसे स्पॉट हुए सेलेब्स, किसी ने दिए पोज तो कोई जल्दबाजी में आया नजर

Tue, 23 Jul 2019 07:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शिवालिका ओबेरॉय - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते रहते हैं। ऐसे में न सिर्फ उनका स्टाइल स्टेटमेंट बल्कि उनके डिफरेंट मूड्स भी नजर आते हैं। कभी सेलेब्स मीडिया के लिए आराम से रुककर पोज देते हैं तो कभी वो काफी जल्दबाजी में नजर आते हैं। ऐसे में एक नजर उन सेलेब्स पर जो कैद हुए अमर उजाला के कैमरे में। इस लिस्ट में पहले नाम है सोशल मीडिया पर अपने फोटोज से सभी का दिल जीतने वालीं शिवालिका ओबेरॉय का। इस बार शिवालिका वेस्टर्न लुक में स्पॉट हुईं। क्रॉप टॉप के साथ डेनिम जैकेट में शिवालिका ने मीडिया को देख खूब पोज दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सान्या मल्होत्रा और ईशान खट्टर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
उसके बाद नंबर आता है सान्या मल्होत्रा और ईशान खट्टर का। सान्या जहां ब्लैक अवतार में नजर आईं तो वहीं ईशान का अंदाज भी काफी कूल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
अमारया दस्तूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आने वालीं अमारया दस्तूर भी बिंदास लुक में नजर आईं। फोटो में अमायरा हॉट जींस पैंट के साथ ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। बता दें कि अमायरा डव, क्लीन एंड क्लियर और वोडाफोन जैसे कई कॉमर्शियल विज्ञापनों में दिख चुकी हैं।

4 of 9
अनन्या पांडे - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे भी अक्सर स्पॉट होती रहती हैं। वहीं हर बार उनके स्टाइल सेंस भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में इस बार भी अनन्या बैगी जींस और व्हाइट टॉप के साथ काफी बिंदास नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
दीया मिर्जा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कुछ दिनों पहले ही एक वेबसीरीज में नजर आईं दीया मिर्जा इस बार ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। ब्लू एंड व्हाइट के कॉम्बीनेशन में दीया मिर्जा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
मान्यता दत्त - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सोमवार को मान्यता दत्त का बर्थडे था। ऐसे में बर्थडे की रात मान्यता अपने बच्चों के साथ नजर आईं। मान्यता पीले रंग के गाउन में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 9
साई तमहानकर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ब्लैक ड्रेस में साई तमहानकर ने भी अपने कूल अंदाज का जलवा दिखाया। साई तमहानकर बांद्रा के एक कैफे के बाहर स्पॉट हुईं।

8 of 9
शाहिद कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस के बाद से काफी बिंदास नजर आने वाले शाहिद कपूर एक बार फिर कूल अंदाज में नजर आए। इस दौरान शाहिद ने मीडिया को जमकर पोज दिए। रग्ड जींस, व्हाइट टी शर्ट के साथ जैकेट में शाहिद का अंदाज काफी जम रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
shreyas talpade - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े भी अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताते नजर आए। इस दौरान जहां श्रेयस जींस- शर्ट में नजर आए तो वहीं उनकी पत्नी ने फ्लोरल फ्रॉक गाउन पहना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें