इस बार करीब 30 सेलेब्स अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। ऐसे में कुछ जहां मायानगरी मुंबई में पार्टी के मूड में नजर आए तो वहीं कुछ जिम- डांस क्लास के बाहर या फिर एयपोर्ट पर नजर आए। सेलेब्स कहीं पर भी कैमरे की नजर में कैद क्यों न हो उनके लुक्स हमेशा देखने वाले होते हैं। ऐसे में एक नजर बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स और मूड पर.....
विज्ञापन
2 of 11
अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए सेलेब्स
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई एयरपोर्ट पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ ही जाते हैं। कभी वो फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना होते हैं या फिर लौट रहे होते हैं। कभी वो वैकेशन्स के लिए आते-जाते रहते हैं। ऐसे में इस बार निधि अग्रवाल, एकता कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर और शिल्पा शेट्टी कैमरे में कैद हुए। तीनों एक्ट्रेसेस के बीच काला रंग कॉमन नजर आया। वहीं सिद्धार्थ कैजुअल जींस- टीशर्ट में काफी कूल नजर आए।
विज्ञापन
3 of 11
अनन्या पांडे, अली फैजल और आलिया भट्ट
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे भी एयरपोर्ट पर ही नजर आईं। अनन्या हमेशा की तरह ही काफी क्यूट लग रही थीं और मीडिया को देख उन्होंने पोज दिया। वहीं आलिया भट्ट जोया अख्तर के घर के बाहर नजर आईं। इसके साथ ही मिर्जापुर के गुड्डू भैया यानी अली फजल भी एक दम बिंदास नजर आए।
4 of 11
ईशा कोपिक्कर, चंकी पांडे और दिशा पाटनी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुईं ईशा कोप्पिकर भी कैमरे में कैद हुईं। हालांकि डेनिम्स में ईशा काफी रिफ्रेशिंग नजर आईं। वहीं साहो के प्रमोशन में बिजी चंकी पांडे ने भी मीडिया को देख पोज दिए। इसके साथ ही दिशा पाटनी भी अपने किसी दोस्त के साथ नजर आईं। हालांकि ये दोस्त कौन है इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
5 of 11
मान्यता दत्त, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म प्रस्थानम के प्रमोशन में बिजी संजय दत्त भी पत्नी मान्यता और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आए। इस दौरान जहां संजय एक दम कैजुअल अवतार में थे तो वहीं मान्यता का देसी स्वैग देखने को मिला। इसके अलावा जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह ही स्टाइल गोल्स सेट करते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 11
ईशान खट्टर और आयशा श्रॉफ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अनन्या पांडे के साथ जल्द ही खाली-पीली में नजर आने वाले ईशान खट्टर हॉफ पैंट और टीशर्ट में नजर आए। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की बहन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। फोटो में आयशा हमेशा की तरह ही काफी फिट नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
करिश्मा कपूर और कृति-नुपूर सेनन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
करिश्मा कपूर एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस में करिश्मा न सिर्फ बेहद खूबसूरत लग रही थीं बल्कि उन्होंने मीडिया को पोज भी दिए। वहीं दूसरी ओर कृति सेनन भी अपने बहन नुपूर सेनन के साथ नजर आईं। कृति जहां वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं नुपूर ने देसी अंदाज में स्वैग दिखाया।
8 of 11
डेजी शाह, रवि दुबे और निया शर्मा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं डेजी शाह। डेजी ने स्ट्रिप्ड पैंट्स पहनी थी तो वहीं साथ में व्हाइट शर्ट कैरी किया हुआ था। इसके साथ ही दूसरी ओर निया शर्मा और रवि दुबे का स्टाइलिश अवतार भी देखते ही बनता है।
9 of 11
रितेश देशमुख, जेनेलिया और साजिद खान सहित अन्य
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
पार्टी में मूड में नजर आए जेनेलिया, रितेश देशमुख, साजिद खान सहित कई और लोग। इस दौरान सभी ने मीडिया को देख पोज दिए और फोटोज क्लिक करवाए। बता दें कि फोटोज में हमेशा की तरह ही जेनेलिया और रितेश कपल गोल्स सेट करते नजर आ रहे हैं।
10 of 11
शनाया कपूर, शमिता शेट्टी और शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शनाया कपूर, शमिता शेट्टी और शाहरुख खान भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। इस दौरान शनाया जहां काफी क्यूट और बिंदास नजर आईं तो वहीं किंग खान कुछ जल्दी में नजर आए। इसके अलावा शमिता ने मीडिया को देख पोज दिए।
सोनम कपूर- दुलकार सलमान, वरुण धवन और सनी लियोनी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हाल ही में फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस दौरान ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सोनम कपूर और दुलकर सलमान नजर आए। वहीं जिम के बाहर वरुण धवन नजर आए तो सनी लियोनी भी अपने बच्चों के स्कूल के बाहर नजर आईं।