फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजितेश से शादी करने पर बॉलीवुड से उठी साक्षी के लिए आवाज, एक ने दी नसीहत, दो खिलाफ

Wed, 17 Jul 2019 12:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी, साक्षी-अजितेश और एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस मामले में हर किसी न किसी तरह का नया खुलासा सामने आ रहा है। हालांकि इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स का भी रिएक्शन आया है। ऐसे में एक नजर सेलेब्स के रिएक्शन पर....
विज्ञापन

2 of 5
Ajaz Khan - फोटो : Social Media
एजाज खान
एजाज खान ने ट्विटर पर लिखा- बहादुर लड़की है। बस एक काम करना कि कभी घर मत जाना। लड़की ने पत्रकारिता की डिग्री ली है। मास्टर करना चाहती है। दिल्ली में तमाम बड़े सम्पादक हैं। इस लड़की को इसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दीजिए। दिल्ली में रहना होगा इसे। ये घर गई तो मार दी जाएगी।'  इसके साथ ही एजाज ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- 'इश्क और जंग में सब जायज है, मैं साक्षी मिश्रा का खुले दिल से समर्थन करता हूं।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Malini Awasthi - फोटो : Social Media
मालिनी अवस्थी 
लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी इस मामले में ट्वीट किया है। मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है, उसे आजादी है! किन्तु इसे अर्जित करने के लिए अपने जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत है! जीवन साथी चुनिए किन्तु पिता को इस तरह सर-ए-आम.....।' 
 

 

4 of 5
sakshi mishra, payal rohtagi - फोटो : social media
पायल रोहतगी
पायल रोहतगी ने भी इस मामले में वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- 'साक्षी मिश्रा ने जिस लड़के के साथ शादी की है उसके बारे में कई गलत चीजें पता चल रही हैं। पता चला है कि लड़के की पहली सगाई टूट गई थी। ऐसे में किसी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है। मुझे लगता है कि लड़की का ब्रेन वॉश हुआ है। लड़का किसी भी जाति का हो इससे दिक्कत नहीं है लेकिन बहस इस पर हो रही है और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sakshi and ajitesh - फोटो : social media
गौरतलब है कि साक्षी ने अनुसूचित जाति के युवक अजितेश से 4 जुलाई को प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में लव मैरिज की है। साक्षी ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले इस शादी खिलाफ हैं और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद साक्षी ने सुरक्षा की गुहार लगाई। साक्षी की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार देते हुए सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें