फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के फैसले पर बॉलीवुड में हलचल, सेलेब्स बोले- 'एक और सर्जिकल स्ट्राइक'

Tue, 03 Mar 2020 12:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood Celebs reaction on pm narendra modi - फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।' उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- अगर ऐसा है तो यह एक मास्टर स्ट्रोक है। वास्तविक व्यवधान पैदा करने वाला। नरेंद्र मोदी एक विचारशील और रचनाशील नेता हैं। हमेशा अद्वितीय विचार लेकर आते हैं। हमेशा एक एजेंडा लेकर चलते हैं। यहां तक कि उनके विरोधी भी इस बात से इनकार नहीं करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
अशोक पंडित
रणवीर शौरी ने लिखा- ट्विटर कई बार प्रभावित करता है। यहां रहना थकाने वाला हो सकता है। एक ब्रेक लीजिए। यह वक्त भी गुजर जाएगा। अशोक पंडित ने लिखा- मोदी की फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सर्जिकल स्ट्राइक।
 
विज्ञापन

4 of 4
pooja bedi - फोटो : social media
पूजा बेदी ने लिखा- हे भगवान! मुझे हैरानी हो रही है। अगर इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि हम सब भी सोशल मीडिया छोड़ दें? क्या लोकतंत्र पर खतरे के बाद अब सोशल मीडिया पर अगला बैन होगा? आप में से कितने लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एक दिन एक हजार रुपये के नोट की तरह सोशल मीडिया पर भी बैन लग जाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें