फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया फायरिंग पर बॉलीवुड में गुस्सा, स्वरा भास्कर-अनुराग कश्यप सहित इन हस्तियों ने उठाए सवाल

Fri, 31 Jan 2020 01:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood - फोटो : Social Media
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में गुरुवार को एक नाबालिग ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक छात्र घायल घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वो हवा में पिस्तौल लहराकर नारेबाजी कर रहा था और हथियार लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल हुआ था। एक तरफ जहां इस घटना पर राजनीति शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता इसे लेकर गुस्से में हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इसकी निंदा की है।
विज्ञापन

2 of 7
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जामिया नगर की घटना पर ट्वीट किया, 'इसमें कुछ भी चौंकने जैसा नहीं है। यह महज उसी का परिणाम है, जो हमने 2014 में किया। आप किसी भी संघ को मानने वाले की विचारधारा को उठाकर पढ़ लीजिए, उनका यही सबसे तार्किक रास्ता है। उनको वोट देंगे तो ऐसी ही स्थिति में जाएंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 7
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, 'यह सरकार साफ-साफ कह रही की जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल के, हिंदुत्व के नाम पर और जो चाहे करो, मारो, काटो, हम कुछ नहीं होने देंगे। अब शक है की सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं?'
 

4 of 7
zeeshan ayyub
जीशान अयूब ने लिखा, 'Confuse क्यूं हो रहे हैं लोग? आज जामिया में गोली चलना कोई इत्तेफाक नहीं है भाई!! ये बिलकुल साफ सीधी statement है!!'
 
विज्ञापन

5 of 7
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने लिखा है, 'यही वह दिन था जब 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी हत्या दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता ने कर थी। उसने उनके दुर्बल शरीर में तीन गोलियां मारी थीं। उन्होंने शरीर को मार डाला लेकिन गांधी जी को नहीं मार सके। वह अभी भी जिंदा है। वे अभी भी उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

6 of 7
krk
कमाल आर खान ने लिखा, 'यह प्रमाण है कि देश बर्बाद होने की कगार पर है. और अब समाज में इतना जहर घुल चुका है कि अब शायद ही कोई इस बर्बादी को रोक पाए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sushant Singh - फोटो : amar ujala, mumbai
सुशांत सिंह ने लिखा है, 'क्यों दिल्ली आज लाठियां नहीं उठीं आपकी? सिर्फ निहत्थे छात्रों को देख कर ही खून खौलता है न आपका? आज घर जा कर अपनी बहादुरी के किस्से जरूर सुनाना अपने परिवार को।'

सैफ के लिए करियर का लिटमस टेस्ट बनी जवानी जानेमन, पहले दिन इतने करोड़ कमाने पर ही होगी हिट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें