फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: करोड़ों कमाने के बावजूद कंजूसी करते हैं ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Thu, 08 Jun 2023 03:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंजूस सितारे - फोटो : amar ujala
फिल्मों से बॉलीवुड सितारे करोड़ों की कमाई करते हैं। आज ये सितारे करोडों अरबों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इनमें से बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनको बेहद लग्जरी जिंदगी जीने का शौक है और वह उसपर खूब खर्च करते हैं। लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो बहुत ज्यादा फिजूल के पैसे खर्च नहीं करते हैं और सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े फिल्मी सितारों का नाम शामिल है। तो चलिए बताते हैं आपको-
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा अली खान बहुत ही अमीर फैमिली से आती हैं और खुद भी कमाती हैं। इसके बावजूद और ज्यादा खर्चा नहीं करती हैं। सारा अली खान महंगी ड्रेस नहीं पहनती हैं। इसके साथ ही वह लग्जरी गाड़ियों से ना चलकर सस्ती कार पर चलना पसंद करती हैं। हाल ही में सारा अली ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि वह फिजूल खर्च नहीं करती हैं और वह कंजूस हैं।

इसे भी पढ़ें- Adipurush: सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले देखी ‘आदिपुरुष’, इतने मिनट की है फिल्म, मिला 'यू-सर्टिफिकेट'
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : instagram
काजोल
काजोल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, एक्ट्रेस की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। काजोल को लेकर भी ऐसा कहा जाता है कि वह बहुत कम खर्च करती हैं। उनके बेस्टफ्रेंड करण जौहर ने उन्हें कंजूस का टैग दिया है। अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के इस नेचर के साथ खुश हैं।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के लिए तो कहा जाता है कि वह इतने कंजूस हैं कि उन्होंने अपनी शादी में भी कंजूसी की थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी शादी के दौरान जूता-चुराई रस्म में 11.5 करोड़ की डिमांड पर सिर्फ 1 लाख रुपये ही दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम अपने एक्शन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है। जॉन अब्राहम को लेकर कहा जाता है कि वह खर्चा करने में काफी पीछे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह दो टी-शर्ट और एक जोड़ी जींस और एक जोड़ी चप्पल के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें