फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये सितारे भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार, उदय चोपड़ा ने तो ट्वीट कर फैंस को कर दिया था हैरान

Wed, 17 Jun 2020 09:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये सितारे भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 34 वर्ष के थे और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में जहां वो किराए के फ्लैट में रहा करते थे उसी फ्लैट में उन्होंने आत्महत्या की। कहा जा रहा है कि वह अवसाद के शिकार हो गए थे। दुनिया भर में न जाने कितने लोग अवसाद की वजह से आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लेते हैं। हालांकि धीरे-धीरे लोग समझ रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण मुद्दा है। कुछ लोगों ने समय पर अवसाद का इलाज भी करवाया है। आज जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो कभी न कभी डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। एक के बाद एक हिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ साल पहले मीडिया को अपनी डिप्रेशन की समस्या के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं बस सोना चाहती थी। वो मेरा बचाव का तरीका था- बस सोते रहना था और उठना नहीं था। हर दिन मुझे उठना था। मुझे काम पर जाना था। हर दिन एक चुनौती थी। मुझे वो जगह ढूंढनी होती जहां मैं रो सकूं। आज तक मुझे अलार्म से डर लगता है।"
विज्ञापन

3 of 6
उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा ने एक बार अजीब ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने लिखा था 'कुछ घंटों के लिए, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा जैसे मैं मरने के करीब हूं। अभूतपूर्व था! मुझे लगता है कि यह आत्महत्या करने का एक अच्छा विकल्प है। मैं इसे जल्द ही स्थायी रूप से कर सकता हूं। मैं ठीक नहीं हूं! मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल रहा हूं। "

4 of 6
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : social media
शर्लिन चोपड़ा भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने डिप्रेशन की कहानी सुनाते हुए कहा था, 'साल 2005 की शुरुआत में, मेरे पापा, जो एक डॉक्टर थे, उनकी मृत्यु कार्डियक अटैक से हुई थी। जिस वक्त मैंने अपने पापा को खोया, उस दौरान मैं कॉलेज में थी। मुझे नहीं पता था कि माता-पिता के बिना कैसे रहना है।'
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने भी बताया था कि उन्हें अवसाद है और उनका इलाज चल रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "जब आपके पेट में दर्द होता है, तो क्या आप डॉक्टर के पास नहीं जाते? इतनी आसान सी बात है, तो फिर डिप्रेशन में क्यों नहीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्भाशय के कैंसर के कारण मनीषा कोइराला डिप्रेशन में चली गईं थीं। लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलने की वजह से उन्हें फायदा हुआ। उनका कहना है कि वे निराशावादी नहीं हैं, इसलिए डिप्रेशन से भी लड़ना जानती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें