बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपने ईद मुबारक लिखे हुए कई पोस्टर्स को शेयर कर बकरीद की बधाई दी। उन्होंने इस त्योहार पर मोहब्बत और शांति की कामना की। अमिताभ बच्चन के अलावा कई टीवी स्टार्स ने भी अपने फैंस को इस खास मौके पर बधाई दी।
आमिर खान ने भी अपने इस ट्वीट के जरिए फैन को ईद मुबारक लिखकर बधाई दी। इसके अलावा अक्षय कुमार भी फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आए। अक्षय के अलावा जॉन ने भी बकरीद त्योहार पर फैंस के लिए बधाई संदेश लिखा।
बता दें कि ईद-उल-जुहा या बकरीद को ‘बलिदान का त्योहार’ कहा जाता है। ईद उल अजहा के मौके पर देशभर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद सुबह से ही सेलेब्स इस त्योहार की बधाई दे रहे है।